1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Koffee with Karan: फिर खुलेंगे राज, फिर नई कहानियां लेंगी जन्म क्योंकि आ रहा है 'कॉफी विद करण', देखें गेस्ट लिस्ट

Koffee with Karan: फिर खुलेंगे राज, फिर नई कहानियां लेंगी जन्म क्योंकि आ रहा है 'कॉफी विद करण', देखें गेस्ट लिस्ट

 Published : Apr 26, 2022 09:15 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 09:15 pm IST

इस शो में अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। 

koffee with karan- India TV Hindi
koffee with karan Image Source : TWITTER/@BHARDWAJSTARPRO

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। ये देश के लोकप्रिय चैट शो में से एक है। इस शो ने कई सेलेब्स के राज खोले हैं। इस शो को खूब प्यार भी मिला। एक बार फिर ये शो धूम मचाने को तैयार है। जी हां शो के सातवें सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शो में आने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है। 

दुनिया के सामने आया अजय देवगन का हिडन टैलेंट, 'रनवे 34' के लिए किया धांसू रैप, देखें

पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा कि करण जौहर आजकल फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का बड़ा चंक वह मई के के महीने में पूरा करेंगे। जब फिल्म का शिड्यूल रैपअप हो जाएगा तो करण अपने चैट शो पर काम शुरू करेंगे और इसकी शूटिंग भी शुरू होगी।

सूत्र ने बताया कि 'कॉफी विद करण' शो को लेकर सारी योजना तैयार हो चुकी है और प्रोडक्शन का काम हो चुका है। मई में शूटिंग शुरू हो चुकी है। टीम तैयारियों को लेकर व्यस्त है। 

'कॉफी विद करण 7' जून के महीने से टीवी पर टेलिकास्ट होगा। यह शो स्टार नेटवर्क पर आएगा। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई बॉलीवुड सेलेब्स आएंगे। 

लॉक अप: कंगना के शो में होगी 'शहनाज गिल' की एंट्री, करण कुंद्रा को करेंगी रिप्लेस!

इस शो में अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। रश्मिका मंदाना भी शो में डेब्यू कर सकती हैं। नवविवाहित जोड़ा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कॉफी विद करण सीजन 7 में पहली उपस्थिति ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।  हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन