1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Lock Upp: एक्स-वाइफ सारा खान के बाद अब अली मर्चेंट की इस बात पर हुई मंदाना करीमी से लड़ाई

Lock Upp: एक्स-वाइफ सारा खान के बाद अब अली मर्चेंट की इस बात पर हुई मंदाना करीमी से लड़ाई

 Published : Apr 10, 2022 07:14 am IST,  Updated : Apr 10, 2022 07:18 am IST

Lock Upp: कंगना रनौत की तरफ से होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है।

Lock Upp- India TV Hindi
Lock Upp Image Source : INSTAGRAM/ALT BALAJI

Highlights

  • अली मर्चेंट की शो में उनकी एक्स वाइफ से भी लड़ाई हुई थी
  • सारा और अली ने बिग बॉस में शादी रचाई थी

कंगना रनौत की तरफ से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। रियलिटी शो 'लॉक अप' के प्रतियोगी अली मर्चेट और मंदाना करीमी को खाने को लेकर तीखी लड़ाई करते देखा गया। ताजा एपिसोड में, अली पायल रोहतगी के पास अंजलि के नाश्ते में तीन-चार बालों के बारे में शिकायत करने के लिए गए, जो मंदाना ने पकाया था।

देखें वीडियो

'सुपरस्टार सिंगर 2' की तैयारी शुरू, ये नामी हस्तियां संभालेगी जज की कुर्सी

मंदाना ने यह बातचीत सुनी और अली पर चिल्लाने लगी। वह न सिर्फ अली पर बल्कि पायल पर चिल्लाती भी नजर आई। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे होस्ट कंगना रनौत के सामने अपने झगड़े को कैसे सही ठहराते हैं।

बता दें शो में अली मर्चेंट की उनकी एक्स वाइफ सारा खान के साथ भी लड़ाई हुई थी।

देखें वीडियो

एक्स कपल सारा खान और अली मर्चेंट इस शो के लिए जेल में कैद हुए हैं। बीते एपिसोड में जब अली ने किचन एरिया में सारा से बात करने की कोशिश की, तो सारा चिढ़ गई और बाहर चली आईं।

मांग में सिंदूर-हाथ में चूड़ी, कुछ इस अंदाज में करण कुंद्रा से मिलने पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश

शो के कंटेस्टेंट शिवम ने अली और सारा पर कटाक्ष करते हुए एक कविता सुनाई। अली ने बदले में एक शायरी यह कहते हुए सुनाई कि यह पुरानी शायरी है, जिसे वह सारा को सुनाया करते थे। इस बात पर चिढ़ते हुए सारा ने उनसे पूछा, “आप यह सब क्यों कर रहे हैं, पुरानी चीजें क्यों बाहर ला रहे हैं? यही कारण है कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती थी।"

सारा यह कहते हुए रोने लगी कि अली एक बार फिर उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। सारा ने कहा, "आप जानते हैं कि समाज कैसा है और वे लड़की को कैसे दोष देता है। 12 साल का ठप्पा लगा मेरी लाफइ में, जिसे मैं धोने की कोशिश कर रही थी। यह आदमी फिर वापस आता है।” इतना कहते हुए सारा रोने लगती हैं।

'लॉक अप' ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन