1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. मास्टरपीस Maharaja से भी धांसू 5 सस्पेंस-थ्रिलर, अंधे कुएं से गहरे रहस्य और सोच से परे है इनका क्लाइमैक्स

मास्टरपीस Maharaja से भी धांसू 5 सस्पेंस-थ्रिलर, अंधे कुएं से गहरे रहस्य और सोच से परे है इनका क्लाइमैक्स

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 16, 2024 09:00 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 09:00 pm IST

बहुत ही कम फिल्में होती हैं जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं। इनमें से एक 'महाराजा' भी है। विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर हर किसी की धड़कनें थम सी गईं। आपको महाराजा जैसे सस्पेंस से भरी 5 अन्य फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Maharaja- India TV Hindi
महाराजा से भी गहरा है इन फिल्मों का रहस्य Image Source : INSTAGRAM

इस साल विजय सेतुपति स्टारर एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे देखने के बाद दर्शक हैरान रह गए। महज 20 करोड़ के बजट में बनी 'महाराजा' विजय सेतुपति की 50 वीं फिल्म है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को बेहद पसंद आया, ये फिल्म एक इमोशनल रिवेंज ड्रामा पर अधारित है। इस फिल्म का निर्देशन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है, जिसका क्लाइमैक्स दिलों को दहला देने वाला है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा दी थी और आईएमडीबी पर तो इसे 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है। अगर आपको इस फिल्म का क्लाइमैक्स पसंद आया है तो आपको कुछ ऐसे ही दिलचस्प सस्पेंस से भरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका क्लाइमैक्स 'महाराजा' के क्लाइमैक्स से भी गहरा लगता है।

2019 की सुपर डीलक्स

ये तमिल फिल्म तीन इंटरकनेक्टेड प्लॉट्स को एक साथ जोड़ती है, जो बेहद शानदार फिनाले में मिलते हैं।  इस फिल्म में विजय सेतुपति, फहाद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8।2/10 है। इस फिल्म को आप YouTube पर भी देख सकते हैं।

2017 की कुरंगु बॉम्मई

इस शानदार तमिल फिल्म में  विद्याथ भरतिराजा और डेलना डेविस हैं। फिल्म में एक कर्मचारी और उसके बॉस के बीच के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, क्लाइमैक्स तक यह एक अलग ही मोड ले लेती है। आपको इसका क्लाइमैक्स भी जरूर पसंद आएगा। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7।9/10 है, इस फिल्म के आप Zee5 में देख सकते हैं।

2023 की इरट्टा

ये एक मलयालम फिल्म है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज ने ड्यूल रोल्स में धमाकेदार अभिनय किया है। फिल्म में जब जुड़वां भाई में से एक भाई ड्यूटी पर मारा जाता है, इसके बाद के रहस्यों की परतें खुलनी शूरू होती हैं। इस फिल्म की  IMDb रेटिंग 7।7/10 है, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं।

2018 की रत्सासन

इस फिल्म के मुख्य किरदार में विष्णु विशाल और अमाला पॉल हैं। इसमें अमाला पॉल और विष्णु विशाल पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं,  जो एक सीरियल किलर का पीछा कर रहे हैं। इस फिल्म की  IMDb रेटिंग 8।3/10 है,  इस फिल्म को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।

2018 की अंधाधुन

इस फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं, आपको आखिरी तक देखने पर मजबूर कर देगी। फिल्म की IMDb रेटिंग 8।2/10 है। इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन