1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Munawar Faruqui ने रातों-रात छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'

Munawar Faruqui ने रातों-रात छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 04, 2022 08:45 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 08:45 am IST

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं, वह अक्सर ही कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उनके फैंस भी उनके पोस्ट और उन पर खूब प्यार बरसाते हैं।

Munawar Faruqui - India TV Hindi
Munawar Faruqui Image Source : MUNAWAR FARUQUI

Highlights

  • मुनव्वर फारुकी ने टीवी रियल्टी शो 'लॉक अप' का खिताब अपने नाम किया था
  • फैंस भी उनके पोस्ट और उन पर खूब प्यार बरसाते हैं।

Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने टीवी रियल्टी शो 'लॉक अप' का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद से ये काफी पॉपुलर हुए हैं। इस शो के बाद से ही मुनव्वर चर्चा में रहते हैं पहले ये खबरें आ रही थी की मुनव्वर फारुकी और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा रिलेशनशिप में हैं। फिर मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आए। हाल ही में खबर आ रही थी की मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नजीला का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन उनका ब्रेकअप नहीं हुआ था। वहीं एक बार फिर मुनव्वर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो किसी लड़की के कारण नहीं सोशल मीडिया छोड़ने के कारण चर्चा में आए हैं। जी हां मुनव्वर ने किसी कारण सोशल मीडिया छोड़ दिया है। 

बता दें मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं, वह अक्सर ही कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उनके फैंस भी उनके पोस्ट और उन पर खूब प्यार बरसाते हैं। वहीं अब कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

अपना ख्याल रखना

2 अक्टूबर को मुनव्वर फारुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो इमोशनल दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो कह रहे हैं, “हाय दोस्तों, मैं सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं, कितने वक्त के लिए पता नहीं। कुछ पर्सनल चल रहा है और कुछ मत समझना। जो आने वाली वीडियो थी वो टीम के पास है, वो तैयार करके अपलोड कर देंगे, मैंने फाइनल कट भी नहीं देखी है, लेकिन आपको वीडियो पसंद आएगी। अपना ख्याल रखना।

स्माइल के साथ आना

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का ऐसा सोशल मीडिया छोड़ना फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है। फैंस मुनव्वर के इस वीडियो में लगातार  कमेंट करके कारण पूछ रहे हैं। वहीं मुनव्वर के सोशल मीडिया से दूर होना फैंस के लिए एक झटका ही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सबकुछ ठीक हो जाएगा भाई। तो वहीं एक यूजर ने मुनव्वर की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जितना टाइम लेना है ले लो, लेकिन जब वापस आना तो इसी स्माइल के साथ आना।

Taarak Mehta के 'नट्टू काका' की ये थी आखिरी इच्छा, इस दिन हुआ निधन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन