1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. दर्शकों की फेवरेट बनी 8 एपिसोड वाली सुपरनैचुरल सीरीज, 10 दिनों से नेटफ्लिक्स पर उड़ा रही गर्दा, IMDb पर भी मिली झन्नाट रेटिंग

दर्शकों की फेवरेट बनी 8 एपिसोड वाली सुपरनैचुरल सीरीज, 10 दिनों से नेटफ्लिक्स पर उड़ा रही गर्दा, IMDb पर भी मिली झन्नाट रेटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2026 08:08 am IST,  Updated : May 31, 2026 08:09 am IST

ओटीटी पर अब एक और नई सीरीज ने तहलका मचा रखा है। इस सीरीज को रिलीज हुए अभी 10 ही दिन हुए हैं और हर तरफ इसकी चर्चा है। तो चलिए जानते हैं ओटीटी पर छाई इस नई सीरीज और इसकी कहानी के बारे में।

web series- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज का धमाका। Image Source : YOUTUBE/NETFLIX

ओटीटी पर यूं तो हर जॉनर की फिल्म और सीरीज का भंडार है। क्राइम-थ्रिलर हो या हॉरर-कॉमेडी, या फिर कोई अन्य जॉनर दर्शक अपने मूड और समय के हिसाब से ओटीटी पर सब देख सकते हैं। फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर वेब सीरीज की भी धूम देखने को मिली है। हर हफ्ते ओटीटी पर नई सीरीज दस्तक देती हैं, जिनमें से कुछ को तो दर्शकों से खूब प्यार मिलता है, लेकिन कुछ इस मामले में पिछड़ जाती हैं। अब आज आपको एक नई-नवेली सीरीज के बारे में बताते हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर उन लोगों को ये सीरीज खूब पसंद आ रही है, जो सुपरनैचुरल के दीवाने हैं। इस सीरीज का नाम है 'द बोरोस' (The Boroughs), जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और ग्लोबली नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

द बोरोस की कहानी

इस सुपरनैचुरल ड्रामा 'द बोरोस' में एक अनुभवी कलाकारों की टोली है और यह न्यू मैक्सिको के एक रिटायरमेंट कम्यूनिटी में रहने वाले रिटायर्ड लोगों के एक समूह की कहानी है जो एक सुपरनैचुरल खतरे का पता लगाते हैं। इसके बाद ये सभी रिटायर्ड लोग मिलकर इस सुपरनैचुरल खतरे का सामना करते हैं और इससे लड़ते हैं। इसी दौरान इन्हें एक हैरान कर देने वाली सच्चाई का पता चलता है, जिसके बारे में जानकर ये हिल जाते हैं। ये सीरीज जबरदस्त सस्पेंस, रोमांच और ट्विस्ट से भरी है, जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं।

द बोरोस की कास्ट

इस सुपरनैचुरल सीरीज की खासियत ये है कि ये सबसे सफल सीरीज में से एक 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के प्रोड्यूसर द डफर ब्रदर्स की है। द डफर ब्रदर्स इस सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। सीरीज में अल्फ्रेड मोलिना, अल्फ्रे वुडार्ड, जीना डेविस, एलिस क्रेमेलवर्ग, बिल पुलमैन, जेना मेलोना, कार्लोस मिरांडा और सेथ न्यूमरिच जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

21 मई को नेटफ्लिक्स पर आई इस सुपरनेचुरल थ्रिलर में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड 1 घंटे से कम समय का है। आईएमडीबी पर इसे 7.5 रेटिंग मिली है। जब से ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई है, ओटीटी पर लगातार छाई हुई है। सीरीज एक हफ्ते से नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स पर अब ये सीरीज टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। खास बात तो ये है कि दर्शक इस अमेरिकन सीरीज को हिंदी में भी देख सकते हैं। जी हां, ओटीटी पर ये सीरीज हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेंः टॉप डायरेक्टर की बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस, 11 साल में टूटी शादी, अब बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

Aap Ki Adalat: स्क्रीन पर खलनायक, रियल लाइफ में हैं नरमदिल, बॉबी देओल ने बताया पिता धर्मेंद्र से कितना अलग है अंदाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन