1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. साल 2025 की बेस्ट सीरीज, 3 एपिसोड ने 7 भाषाओं में उड़ाया गर्दा, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

साल 2025 की बेस्ट सीरीज, 3 एपिसोड ने 7 भाषाओं में उड़ाया गर्दा, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

 Published : May 30, 2025 06:32 pm IST,  Updated : May 30, 2025 06:32 pm IST

ओटीटी पर 29 मई को रिलीज हुई इस साल की 3 एपिसोड वाली वो धांसू सीरीज, जिसने अपनी बेहतरीन कहानी से तहलका मचा दिया। ये सीरीज आपके जहन में ऐसी छाप छोड़ देगी कि आप लंबे समय तक इसे भूल नहीं पाएंगे।

Criminal Justice Season 4 - India TV Hindi
साल 2025 की बेस्ट सीरीज Image Source : INSTAGRAM

ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर लगातार नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। यही वजह है कि इस पर आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 2025 में भी कई मूवीज और सीरीज आई हैं, जिन्हें खूब पसंद किया गया। आज हम आपको इसी साल 29 मई को स्ट्रीम हुई एक ऐसी बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कास्ट और कहानी दोनों ही बहुत दमदार है जो आपने जहन में ऐसी छाप छोड़ देगी कि आप लंबे समय तक इसका नाम नहीं भूल नहीं पाएंगे। खास बात यह है सिर्फ 3 एपिसोड की ये सीरीज एक-दो नहीं, बल्कि 7 भाषाओं में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। आईएमडीबी पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है।

इस सीरीज ने ओटीटी पर किया कब्जा

अगर आप इस वीकेंड घर बैठे ओटीटी पर कुछ अलग और खास देखना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी धमाकेदार वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2025 में जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। इसकी कहानी ने लोगों के दिल को छू लिया। इसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। अगर अब तक आपने इस वेब सीरीज को नहीं देखा है तो यकीन मानिए, आप सही समय पर एक बेहतरीन कहानी देखने का मौका गंवा देंगे। हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं। उसका नाम है 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर'। इसने रिलीज होते ही ओटीटी पर कब्जा कर लिया है और टॉप ट्रेंडिंग बन गई है।

3 एपिसोड में दिखाई जबरदस्त कहानी

यह सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन है। इसके हर सीजन में एक नई कहानी पेश की जाती है। इसमें हर बार पंकज त्रिपाठी लीड रोल में दिखाई देते हैं जो पहले सीजन से ही सीरीज का हिस्सा बने हुए हैं। नए सीजन में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद और खुशी भारद्वाज जैसे बेहतरीन सितारे नजर आए हैं। 'क्रिमिनल जस्टिस 4' की कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया कि डॉक्टर राज नागपाल अपनी पत्नी अंजू से अलग रहने लगता है, लेकिन अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं डॉक्टर राज का अफेयर नर्स रोशनी से होता है, जिसकी उसी के घर में मौत हो जाती है। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचता है और राज का केस माधव मिश्रा लड़ता है, लेकिन असली कातिल कौन है इसका पता अभी तक नहीं चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन