इस हफ्ते सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। अगर आप रोमांटिक या हॉरर के अलावा कुछ धमाकेदार देखने की सोच रहे हैं तो मलयालम एक्टर निविन पॉली की नई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'प्रतिछाया' देख सकते हैं, जिसमें उनके साथ बालचंद्र मेनन, सबिता आनंद जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। यह फिल्म 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन अब आप इस फिल्म का मजा घर बैठे उठा सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
प्रतिछाया को ओटीटी पर कहां देखें?
मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'प्रतिछाया' अब जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है। दर्शक इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम कर सकते हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार 'प्रतिछाया' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 755 शो में 0.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और 23% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही और रिलीज के पहले हफ्ते में ही निविन पॉली स्टारर इस फिल्म ने 4.06 करोड़ रुपये कमाए। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
प्रतिछाया की कहानी
बी उन्नीकृष्णन द्वारा लिखी और निर्देशित 'प्रतिछाया' एक पिता और बेटे की कहानी है, जिनके जीवन विरासत और महत्वाकांक्षा को लेकर आपस में टकराते हैं। यह फिल्म सत्ता की कीमत को दिखाती है और यह सवाल उठाती है कि पैसे और पद-प्रतिष्ठा से परे सच्ची सफलता का असल मतलब क्या है। इसमें निविन पॉली और बालचंद्र मेनन के अलावा, इस फिल्म में शरफ यू दीन, हरीश्री अशोकन, ऐन ऑगस्टीन, साईकुमार, मनियनपिल्ला राजू, निशांत सागर और सबिता आनंद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
निविन पॉली का वर्क फ्रंट
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो निविन पॉली को आखिरी बार फैमिली थ्रिलर 'बेबी गर्ल' में लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप के साथ देखा गया था। इससे पहले वह कॉमेडी ड्रामा 'सर्वम माया' में भी नजर आए थे, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। निविन पॉली को 'प्रेमम', 'बैंगलोर डेज़', 'एक्शन हीरो बीजू' और 'नेरम' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढे़ं-
'थोड़ा दूर का सोचना चाहिए', 2027 की ईद पर रिलीज होगी सलमान खान-नयनतारा की फिल्म, दिखाई शूटिंग की झलक