1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'प्रेम रतन धन पायो' की एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss OTT-2 में एंट्री? पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

'प्रेम रतन धन पायो' की एक्ट्रेस की होने वाली है Bigg Boss OTT-2 में एंट्री? पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

 Published : Jul 12, 2023 02:16 pm IST,  Updated : Jul 12, 2023 02:16 pm IST

प्रेम रतन धन पायो फेम आशिका भाटिया ने अपने सोशल मीडिया में कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही बिग बॉस में नजर आने वाली हैं।

twitter- India TV Hindi
'Prem Ratan Dhan Payo' actress Image Source : TWITTER

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने ड्रामा, विवादों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं इस शो को दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। हाल ही रिपोर्ट के अनुसार इस शो में नई एंट्री होने वाली है। बता दें इस शो में अभिनेत्री आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। 

हिमाचल में आई बाढ़ में फंसे Dangerous Ishq के एक्टर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

जिंदगी में बड़ा बदलाव

हाल ही में आशिका ने सोशल मीडिया में कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि वह बिग बॉस के घर में नजर आने वाली हैं। आशिका के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आशिका भाटिया सीजन की पहली वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में अपनी ग्रैंड एंट्री करेंगी, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर  किया है, उन्होंने लिखा 'जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। दूसरी तरफ मिलते हैं। उन्होंन पोस्ट में लिखा है bigg time जो बिग बॉस ओटीटी 2 में उनके प्रवेश का संकेत देता है। इस पोस्ट फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने लिखा इसका मतलब है कि वह निश्चित रूप से बिग बॉस के बारे में बात कर रही है जहां हम उसका असली रूप देख सकते हैं।"

Anupamaa की काव्या नहीं उनकी मां हैं ज्यादा खूबसूरत, ये वीडियो देख लोगों ने कहा बहन है क्या...

इन शो में आईं नजर

एक इंटरव्यू में आशिका ने बताया कि कैसे उन्हें कई मौकों पर रियलिटी शो बिग बॉस में जाने का ऑफर मिलता रहा, लेकिन वह इसे कभी स्वीकार नहीं कर पाईं। आशिका भाटिया मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कई शो और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी और उन्हें पौराणिक शो मीरा में अभिनय के लिए पहचान मिली। उन्हें हिट टीवी शो परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, एक श्रृंगार - स्वाभिमान में देखा गया था। अभिनेत्री सलमान खान की लोकप्रिय फिल्म प्रेम रतन धन पायो का भी हिस्सा थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन