1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'दृश्यम' से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली ये वेब सीरीज है मस्ट वॉच, आखिरी एपिसोड तक घनचक्कर कर देती है मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर

'दृश्यम' से भी ज्यादा ट्विस्ट वाली ये वेब सीरीज है मस्ट वॉच, आखिरी एपिसोड तक घनचक्कर कर देती है मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 14, 2025 08:46 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 08:46 am IST

ओटीटी के दौर ने मर्डर मिस्ट्री थिलर काफी पॉपुलर हो गई है और दर्शक हर दिन घर बैठे ऐसी सीरीज और फिल्में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब हाल में ही एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो नंबर वन ट्रेंड कर रही है। इसके सस्पेंस की तुलना दृश्यम से हो रही है। जानें कब और कहां आप इसे देख सकते हैं।

search the naina murder case- India TV Hindi
सर्च द नैना मर्डर केस का एक सीन Image Source : STILL FROM WEB SERIES

ओटीटी की दुनिया में जियो हॉटस्टार एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स है, जहां आए दिन दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। बीते वीकेंड इस प्लेटफॉर्म पर एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसने आते ही तहलका मचा दिया है। ये वेब सीरीज एक सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। रिलीज के साथ ही यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग नंबर 1 पर पहुंच गई है और हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। इस सीरीज में सस्पेंस, थ्रिल और बांधे रखने वाली कहानी है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने में जरा भी नहीं चूक रही। इस सीरीज को देखते हुए आप भी इस सर्च का हिस्सा बन जाएंगे।

कौन सी है ये सीरीज?

हम बात कर रहे हैं हाल ही में 10 अक्टूबर को रिलीज हुई वेब सीरीज 'सर्च द नैना मर्डर केस' की। यह एक दमदार क्राइम थ्रिलर है, जिसमें कुल 6 एपिसोड हैं। कहानी की शुरुआत होती है कॉलेज की छात्रा नैना मात्रे की रहस्यमयी मौत से। पुलिस इस मर्डर की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है, लेकिन हर मोड़ पर शक की सुई किसी और की तरफ घूम जाती है। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नए नए राज खुलते हैं और हर किरदार संदिग्ध लगता है। नैना की हत्या किसने की, ये सवाल आखिरी एपिसोड तक बना रहता है। यही सस्पेंस और थ्रिल इस सीरीज को खास बनाता है। कुछ लोग इसे अजय देवगन की 'दृश्यम' से भी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर बता रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट और परफॉर्मेंस

इस वेब सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, श्रद्धा दास, शिव पंडित और सूर्य शर्मा जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से किरदारों को जीवंत बना दिया है। खासकर कोंकणा सेन शर्मा की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। 'सर्च द नैना मर्डर' केस को IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली है, जो बताती है कि दर्शकों को यह सीरीज पसंद आ रही है। कहानी, थ्रिल और परफॉर्मेंस के दम पर यह वेब सीरीज दर्शकों की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

क्यों देखें ये सीरीज?

अगर आप मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर के शौकीन हैं तो ये सीरीज आपको पसंद आएगी। 'दृश्यम' जैसी कहानी के शौकीन इसे देख सकते हैं। ये उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। जियो हॉटस्टार की ये नई पेशकश क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है। बेहतरीन स्टारकास्ट और दमदार स्टोरीलाइन के साथ यह सीरीज आपके वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए बिल्कुल फिट है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन-अक्षय कुमार से दो-दो हाथ कर बना था फेमस विलेन, अब एक्टिंग छोड़ बन गया मौलाना, पहचानना भी हुआ मुश्किल

न अमिताभ बच्चन, न जया, इन दो लोगों को अभिषेक बच्चन ने दिया जीत का श्रेय, बोले- उन्होंने मेरे लिए जो किया...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन