1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'Farzi' कैरेक्टर में शाहिद कपूर छापेंगे नकली नोट, Video में दिखी 'आर्ट' की सच्चाई

'Farzi' कैरेक्टर में शाहिद कपूर छापेंगे नकली नोट, Video में दिखी 'आर्ट' की सच्चाई

 Published : Jan 21, 2023 01:18 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 01:18 pm IST

'Farzi' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाले शाहिद कपूर इस सीरीज में आर्टिस्ट सनी की भूमिका निभा रहे हैं। शाहिद के साथ सीरीज में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं जो इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में भी काम कर रहे हैं।

farzi- India TV Hindi
shahid kapoor character video from farzi Image Source : INSTAGRAM/SHAHIDKAPOOR

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मच अवेटेड वेब सीरीज 'Farzi' से आज एक्टर के कैरेक्टर का वीडियो शेयर किया गया है। सीरीज में शाहिद कपूर कॉनमैन के रोल में हैं, जबकि विजय सेतुपति पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने कैरेक्टर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आर्ट सच्चाई है.. बाकी सब फर्जी है..' सीरीज के इस वीडियो में सनी उर्फ आर्टिस्ट अपने क्रिएटिव स्किल्स का इस्तेमाल नकली नोटों को बनाने और एक शानदार जीवन जीने के लिए करता है। वीडियो एक्ट्रेस राशि खन्ना की एक झलक दिखती है, जो नोटिस करती हैं कि आर्टिस्ट का काम सराहनीय है और नकली नेटवर्क में एंट्री करने से पहले उसे रोकना होगा।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने 'आप की अदालत' में रजत शर्मा से कहा, 'मेरा सपना है कि मेरी फिल्म 100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ कमाए'

राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में विजय सेतुपति का भी दमदार किरदार नजर आएगा। नए साल की शुरुआत के साथ ही शाहिद कपूर इस सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर के फैंस लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। 'Farzi' में शाहिद बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। 

Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता का पोस्ट पढ़कर आ जाएंगे आंसू, बर्थ एनिवर्सरी पर हुईं भावुक

शाहिद कपूर का आर्टिस्ट वाला किरदार दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फर्जी के टीजर को रिलीज करते हुए अमेजन प्राइम ने लिखा था, 'नया साल नया माल'। 'फर्जी' 10 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। राज और डीके ने इससे पहले मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'द फैमिली मैन 2' बनाई थी। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। जिसके बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था। शाहिद कपूर ने अपने अब तक के करियर में 'कबीर सिंह' और 'जब वी मेट' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

अनुपमा को बद्दुआ देने वाली बा के बदले तेवर, एक्ट्रेस के साथ 'पतली कमरिया' पर किया जोरदार डांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन