1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. रणबीर कपूर के बाद जहान कपूर, फिल्मी परिवार के एक और स्टारकिड पर लगा है दांव, आ गया टीजर

रणबीर कपूर के बाद जहान कपूर, फिल्मी परिवार के एक और स्टारकिड पर लगा है दांव, आ गया टीजर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 19, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Dec 19, 2024 04:57 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर रहे शशि कपूर के पोते जहान कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। जहान की सीरीज 'ब्लैक वारंट' नेटफ्लिक्स पर 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। जिसका टीजर आज रिलीज हो गया है।

Zahan Kapoor- India TV Hindi
जेहान कपूर Image Source : INSTAGRAM

कपूर खानदान के कई स्टारकिड्स आज बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। रणबीर कपूर के बाद अब कपूर खानदान का एक और लाड़ला जल्द ही ओटीटी सफर शुरू करने जा रहा है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि शशि कपूर के पोते जहान कपूर हैं। जहान कपूर अब जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ब्लैक वारंट' में नजर आएंगे। इस सीरीज को डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी बना रहे हैं। जो इससे पहले सेक्रेड गेम्स और सीटीआरएल जैसी पॉपुलर फिल्में और सीरीज बना चुके हैं। अब विक्रमादित्य मोटवानी एक जेल की कहानी क साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। 'ब्लैक वारंट' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ये सीरीज 10 जनवरी को रिलीज हो जाएगी। सीरीज में शशि कपूर के पोते जहान कपूर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 

क्या रहेगी सीरीज की कहानी?

सीरीज का टीजर गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर में सीरीज की कहानी की भी झलकियां देखने को मिल रही हैं। कहानी एशिया की सबसे खतरनाक जेल के की है। जहां खूंखार अपराधियों का जमावड़ा है। यहां एक नए पुलिस अधिकारी की तैनाती होती है। इसी जेल में एक्शन से लेकर ड्रामा और दमदार कहानी के नए एंगल देखने को मिल सकते हैं। सीरीज के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी अपनी कहानी की वैरायटी के लिए जाने जाते हैं। विक्रमादित्य ने अपने करियर में उड़ान, लुटेरा, थप्पड़, भावेश जोशी, सेक्रेड गेम्स, एके वर्सेस एके, जुबली और सीटीआरएल जैसी कई तरह की कहानियों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब एक बार फिर विक्रमादित्य मोटवानी धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को उनका ये नया प्रोजेक्ट कितना पसंद आता है। 

कौन हैं जहान कपूर?

बॉलीवुड के कपूर परिवार ने हाल ही में राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई थी। राज कपूर के भाई शशि कपूर ने इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडाल से शादी की थी। इन दोनों के बेटे कुणाल कपूर हुए। कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी से शादी की और 2 बच्चे हुए। बेटे का नाम रखा जहान कपूर और बेटी का नाम रखा शायरा लौरा कपूर। जहान कपूर बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर रहे शशि कपूर के पोते हैं। 11 मार्च 1992 में जन्मे जहान कपूर इससे पहले 2022 में 'फराज' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन