1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शांत इलाके में मिला कंकाल और फिर बैंक डकैती, दिमाग भन्ना देगी घंघोर सस्पेंस वाली 'ड्रिडम', IMDb पर है 7.4 रेटिंग

शांत इलाके में मिला कंकाल और फिर बैंक डकैती, दिमाग भन्ना देगी घंघोर सस्पेंस वाली 'ड्रिडम', IMDb पर है 7.4 रेटिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 04, 2026 01:10 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 01:10 pm IST

मलयालम सिनेमा की एक शानदार फिल्म सिनेमाघरों में धाक जमाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। इस शानदार फिल्म को 7.4 रेटिंग मिली है। फिल्म में भयंकर सस्पेंस है, जो किसी का भी दिमाग हिला देगा।

Dridam- India TV Hindi
ड्रिडम Image Source : IMDB

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज धमाल मचा देती है। जून महीने में कई नई फिल्में रिलीज हो रही है तो कुछ थिएट्रिकल फिल्में भी अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मलयालम सिनेमा की एक शानदार फिल्म भी 12 जून को ओटीटी के पर्दे पर रिलीज होगी, जिसकी कहानी में घंघोर सस्पेंस और थ्रिलर दोनों एक साथ मिलने वाला है। इस फिल्म में एक पुलिस वाले की ऐसी कहानी आपको देखने को मिलेगी जो पूरी तरह से आपका दिमाग हिला देगी। फिल्म की कहानी में दम हैं और यही वजब है कि इसे क्रिकिट्स की तारीफों के साथ अच्छी IMDb रेटिंग भी मिली है, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं इसका नाम 'ड्रिडम' है।

ड्रिडम की कहानी

इस शानदार फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले के चारों ओर घूमती है। इस पुलिसवाले की पोस्टिंग एक ऐसे इलाके में होती है, जो बेहद शांत है, वहां न कोई कत्ल होता है और न चोरी डकैती, लेकिन जैसी ही थाने की जिम्मेदारी इस पुलिसवाले के सिर आती है, कहानी पलट जाती है। सबसे पहले तो उसे एक मानव कंकाल मिलता है, जिसे पूरे इलाके में सनसनी फैल जाती है और हड़कंप मच जाता है। मामले यहीं नहीं रुकते इसके बाद बैंक में लूट की वारदात भी सामने आती है और सभी की हालत पतली हो जाती है। पुलिसवाला इन सभी मामलों को कैसे टैकल करता है, इन्हें कैसे सॉल्व करता है, ये इस कहानी में देखने को मिलेगा।

कहां देखें ये फिल्म?

ये सब बताने में जितना सीधा और सपाट लग रहा है, ये इतना सरल नहीं है, कहानी बहुत लेयरिंग है और परत दर परत सस्पेंस गहराता है और एक-एक कर के राज खुलने शुरू होते हैं। फिल्म में अंत तक सस्पेंस बना रहता है। क्लाइमैक्स कहानी को और भी शानदार बना दे रहा है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही देख पाएंगे हैं, ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। 2 घंटे 8 मिनट की ये फिल्म आपको बोर नहीं करेगी। 12 जून 2026 को इसे रिलीज किया जाएगा, जियो हॉटस्टार मलयालम के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी भी साझा कर दी गई है। 

IMDb रेटिंग

इस फिल्म को आप घर बैठे पांच भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में देख पाएंगे। इसका बेजोड़ सस्पेंस आपको जरा भी निराश नहीं करेगा। IMDb पर भी इस फिल्म की शानदार 7.4 रेटिंग है। क्रिटिक्स की तारीफों के अलावा IMDb रेटिंग ये साबित करती है कि ये फिल्म कितनी कमाल है। फिल्म का निर्देशन मार्टिन जोसेफ ने किया है। फिल्म का लेखन लिंटो देवासिया और जॉमॉन जॉन ने किया है। फिल्म में दिनेश प्रभाकर, कृष्णा प्रभा और सानिया फातिमा लीड रोल में हैं। बता दें, ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसे सिर्फ मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था, लेकिन इसे दर्शकों का खासा प्यार मिला और अब ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार और गोविंदा को स्टार बनाने वाले दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन