ओटीटी की दुनिया में सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानियों को खूब पसंद किया जा रहा है। मिर्जापुर से लेकर पाताल लोक तक, कई एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरी कई सीरीज अब तक दर्शकों के बीच धूम मचा चुकी हैं। अब इस लिस्ट में एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज 'विपुल खन्ना' भी अपनी जगह बनाती नजर आ रही है। हिंदी पल्प फिक्शन के दिग्गज लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक के कालजयी किरदार पर आधारित वेब सीरीज 'विमल खन्ना' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज ने अपनी रिलीज के साथ ही ओटीटी की दुनिया में हलचल मचा दी है।
ओटीटी पर बनी टॉप ट्रेंडिंग
सनी हिंदुजा स्टारारर 'विपुल खन्ना' का इंतजार किस कदर हो रहा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके ट्रेलर लॉन्च के महज 24 घंटे के भीतर इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए थे और ये ट्रेलर पूरे भारत में ट्रेंड कर रहा था। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही ये ये भी तय हो गया था कि यह सीरीज एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है और अब कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। सीरीज की सफलता को लेकर अब इसके निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता भी खासे खुश हैं।
सीरीज की सफलता से खुश हुए पीयूष
प्रोडक्शन हाउस 'नाम में क्या रखा है' के बैनर तले इस सीरीज को बनाने वाले निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता भी सीरीज को दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने सीरीज की सफलता का श्रेय दर्शकों को दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीयूष दिनेश गुप्ता ने कहा, "एक निर्माता के तौर पर, विमल खन्ना को मिल रही प्रतिक्रिया देखना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। सुरेन्द्र मोहन पाठक जी की विरासत को पर्दे पर उतारना एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आज जब दर्शक विमल के संघर्ष और उसकी ईमानदारी से जुड़ पा रहे हैं, तो मेरा सपना वाकई पूरा हो गया है। मैं उन सभी पाठकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमारे काम को सराहा और विमल को डिजिटल दुनिया में इतना बड़ा स्वागत दिया।"
सुरेन्द्र मोहन पाठक के चर्चित उपन्यास पर आधारित है सीरीज
बता दें, 'विमल खन्ना' की कहानी सुरेन्द्र मोहन पाठक के चर्चित उपन्यास 'मौत का खेल' से प्रेरित है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति (विमल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध की दुनिया के जाल में फंसा हुआ है, लेकिन अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करता। मुंबई की तंग गलियों और वास्तविक ठिकानों पर फिल्माई गई यह सीरीज दर्शकों को अपराध और रहस्य के एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जहां रोमांच अंत तक बना रहता है। सीरीज में सनी हिंदुजा लीड रोल में हैं, जिन्होंने अपनी सधी हुई अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों के दिल जीत लिए। सीरीज में उनके साथ ईशा तलवार, अक्षय आनंद, मनजीत सिंह राठौर और माहिर पांधी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं और इसके निर्देशक अभिनव पारीक हैं।
ये भी पढ़ेंः देश की सबसे पॉपुलर सीरीज, IMDb रेटिंग है 9+, एक बार देखना शुरू किया तो आखिरी एपिसोड तक नहीं लेंगे दम