1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 19 साल पुराने इस सीरियल के आगे 'अनुपमा' भी फेल, कहानी ने दर्शकों के दिलों पर किया था कब्जा, IMDb पर मिली 6.1 रेटिंग

19 साल पुराने इस सीरियल के आगे 'अनुपमा' भी फेल, कहानी ने दर्शकों के दिलों पर किया था कब्जा, IMDb पर मिली 6.1 रेटिंग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 24, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 08:43 am IST

'अनुपमा' और 'बालिका वधू' जैसे कई बेहतरीन सीरियल के बारे में अपने सुना होगा, जिन्हें खूब पसंद किया गया है। हम जिस शो की बात कर रहे हैं, लोग आज तक उसकी दमदार कहानी भूल नहीं पाए। भारत का एक ऐसा शो जो करीब 19 पुराना है, जिसने नारी शक्ति से रूबरू कराया।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा से भी बेहतरीन है ये सीरियल Image Source : INSTAGRAM/@VAANISHARMA83

आज के वक्त जहां कुछ दर्शक सास-बहू का ड्रामा और रोमांस से भरपूर सीरियल देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ गिने-चुने लोग टीवी पर 'अनुपमा' और 'बालिका वधू' जैसे नारी शाक्ति पर बने शोज भी देखते हैं। लेकिन, इस डिजिटल की दुनिया में ओटीटी का क्रेज अब इतना बढ़ गया है कि लोगों को हर चीज फोन में देखने की आदत सी हो गई है। यूं समझिए कि ओटीटी एक ऐसी जगह है जहां नई-पुरानी सभी मूवी, सीरीज, वेब शोज से लेकर सीरियल तक सबकुछ देखने को मिल जाते हैं और इस प्लेटफॉर्म पर हमारे मनोरंजन के अनुसार बहुत कुछ उपलब्ध भी है। टीवी पर अपने 'पुष्पा इम्पॉसिबल', 'उड़ान', 'दिया और बाती हम' और 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' जैसे कई शानदार सीरियल देख चुके हैं। इन सभी बेहतरीन सीरियल को रेटिंग भी जबरदस्त मिली है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पुराना टीवी सीरियल ऐसा भी है जो आज भी अपनी कहानी के कारण लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किए हुए है। 2006 में आया ये शो दूरदर्शन पर देखने को मिलता था।

19 साल पुराने इस सीरियल को देख भूल जाएंगे 'अनुपमा'

हम जिस पॉपुलर टीवी सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं वो 19 साल पहले आया था, जिसका नाम सुनते ही लोग अपना काम जल्द खत्म कर उसे देखने के लिए बैठ जाते थे। 'स्त्री तेरी कहानी' दूरदर्शन पर आता था। बता दें कि इसके 743 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे। सुनील प्रसाद का ये शो मेकर्स ने नारी शक्ति पर बनाया था। इस सीरियल को दर्शकों से इतना प्यार मिला की लोग आज भी इसकी कहानी और स्टार कास्ट को भूल नहीं पाए हैं। इस टीवी सीरियल की IMDb रेटिंग 6.1 है। इसमें रवि दुबे, नम्रता थापा, मेहर विज, निखिल राज खेरा, स्निग्धा पांडे और सोनिका हांडा ने अभिनय किया।

कहां देखें स्त्री तेरी कहानी

इसे किशोर मूडबिद्री ने लिखा और निर्देशित किया था। इसका निर्माण सायरा बानो ने किया, जिसका निर्देशन सुनील प्रसाद ने किया और लेखन शाहीन ने किया। 'स्त्री तेरी कहानी' कहां देख सकते हैं? अब आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

चार लड़कियों के दुख-सुख की कहानी

यह सीरियल उस वक्त टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। 'स्त्री तेरी कहानी' की कहानी चार लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। ये चारों लड़कियाँ एक ही कॉलेज में पढ़ी हैं और एक ही बैच से हैं। अब चारों ने अपना कॉलेज पूरा कर लिया है और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कहानी की मुख्य नायिका राधा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन