1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. JALSA Movie: ‘जलसा’ की रिलीज डेट के साथ ही विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक आया सामने

JALSA Movie: ‘जलसा’ की रिलीज डेट के साथ ही विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Feb 28, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 02:07 pm IST

JALSA Movie: विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ को लेकर खुशखबरी आई है। अब उनके फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। फिल्म ‘जलसा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Vidya Balan- India TV Hindi
न्यू लुक में विद्या बालन Image Source : T SERIES

Highlights

  • विद्या बालन और शेफाली शाह की जोड़ी करने वाली है कमाल
  • विद्या बालन एक पत्रकार के रोल में दिखेंगी
  • फिल्म जलसा की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है

JALSA Movie: एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ को लेकर खुशखबरी आई है। अब उनके फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। फिल्म ‘जलसा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसके साथ ही मेकर्स की ओर से दोनों एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। दोनों एक्ट्रेस बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक को पसंद भी कर रहे हैं।

टी सीरीज ने ‘जलसा’ मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- "आपको पता है कि एक शानदार अनुभव होने वाला है। जब दो फाइनेस्ट एक्टर्स साथ में आएंगी तो कमाल होगा ही। जलसा ऑन प्राइम स्टे ट्यून, 18 मार्च को प्राइम वीडियो में।"

‘जलसा’ फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को होली के मौके पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म खास है। इसमें विद्या और शेफाली शाह की जोड़ी कमाल करने वाली है।

विद्या बालन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मुस्कान के पीछे असली कहानी छिपी है। 18 मार्च को जलसा रिलीज होगी। मैं बेहद उत्साहित हूं।" विद्या की असली कहानी कई मायनों में खास है। वहीं शेफाली का डरावना रूप भी दिखने वाला है।

यह भी पढ़ें- सिद्धांत चतुर्वेदी दिल टूटने के कारण क्या बन गए? एक्टर ने सुनाई एक्स गर्लफ्रेंड की कहानी

फिल्म ‘जलसा’ में विद्या बालन एक पत्रकार के रोल में दिखेंगी। वहीं शेफाली शाह एक कुक रोल निभाती दिखेंगी। पोस्टर में दोनों का सिंपल लुक जारी किया गया है जो कि देखने में बेहद गंभीर है। इस फिल्म में मानव कौल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन