आदित्य धर की फिल्म ही नहीं, इसके गाने भी हर तरफ छाए हैं। जब से 'धुरंधर' रिलीज हुई है, हर तरफ इसके गानों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। लेकिन, इस बीच रिलीज हुआ एक 2 मिनट 30 सेकंड का गाना भी चर्चा में है, जो न तो किसी फिल्म का है और न ही इसमें कोई एक्टर है। यही नहीं, इसका सिंगर भी बहुत मशहूर नहीं है, लेकिन इसके बाद भी इसने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इंस्टाग्राम रील्स में भी यही गाना छाया है। तेजी से वायरल हो रहे इस गाने ने व्यूज के मामले में 'धुरंधर 2' के गानों को भी पीछे छोड़ दिया है और वो भी 2 ही महीने में।
रील्स की दुनिया में छाया 'बैरण'
इस गाने का नाम 'बैरण' है, जिसने 'धुरंधर 2' के गानों को भी यूट्यूब पर व्यूज के मामले में पछाड़ दिया है। बीते साल 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई तो इसकके गानों ने टॉप ट्रेंडिंग में टॉप पर अपनी जगह फिक्स कर ली थी। इस साल रिलीज हुई 'धुरंधर 2' के गानों को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, इसी बीच रिलीज हुए 'बैरण' ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सबसे बड़ी बात की इस गाने को किसी एक्टर पर नहीं फिल्माया गया है, बल्कि ये एक एनिमेटेड लव स्टोरी है, जिसे यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। गाने को रिलीज हुए 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक लोगों के सिर से इसका खुमार नहीं उतरा है।
2 महीने में मिले 148 मिलियन व्यूज
'बैरण' को बंजारा नाम के यूट्यूब चैनल पर 2 महीने पहले अपलोड किया गया था और अब तक इसे 148 मिलियन यानी 14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात तो ये है कि ये अब 2026 के अब तक के सबसे ज्यादा बार देखे गए म्यूजिक वीडियोज में से एक बन गया है। इस गाने में न तो कोई स्टार है और इस पर न ही करोड़ों की रकम खर्च की गई है, इसके बाद भी इसने बड़े-बड़े फिल्मी गानों को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस गाने की लाइन, म्यूजिक और एनिमेशन लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और इस पर रील्स बना रहे हैं, जिसके चलते ये ट्रेंड कर रहा है।
हरियाणवी गाना है बैरण
बता दें, 'बैरण' एक हरियाणवी गाना है, जिसे अब तक 148 मिलियन व्यूज से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जहां एक गाने को व्यूज दिलाने के लिए मेकर्स मार्केटिंग पर पूरा जोर लगा देते हैं, वहीं इस गाने ने बिना किसी चेहरे के करोड़ों व्यूज बटोकर सबको चौंका दिया है। गाने के साथ बताया गया है कि इस गाने का मैजिक दो भाई सुमित और अनुज हैं, जिन्होंने मिलकर इसे तैयार किया है। इस गाने के साथ मेकर्स ने इसकी पूरी कहानी भी बयां कि ही और बताया कि कैसे पहले दोनों ने मिलकर इसका म्यूजिक वीडियो शूट किया था, लेकिन उन्होंने गलत शख्स पर भरोसा किया और उन्हें चीप क्वालिटी में म्यूजिक वीडियो मिला। जिसके बाद दोनों ने सब कैंसिल कर दिया और फिर इसे एनिमेशन की मदद से तैयार करके बिना किसी तैयारी के यूट्यूब पर अपलोड कर दिया और धीरे-धीरे ये यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा।
ये भी पढ़ेंः कारगिल युद्ध से ठीक पहले आई एक्शन-थ्रिलर, 7 साल चली रिसर्च के बाद बनकर हुई तैयार, जीते 5 अवॉर्ड, 8.1 है IMDb रेटिंग