1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Kasautii Zindagii Kay: प्रेरणा की शादी के लिए मोहिनी ने वीणा को दोषी ठहराया

Kasautii Zindagii Kay: प्रेरणा की शादी के लिए मोहिनी ने वीणा को दोषी ठहराया

 Published : Jul 16, 2019 11:14 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:14 pm IST

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में अब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। मिस्टर ऋषभ बजाज और प्रेरणा शर्मा की शादी के बाद सीधा-सादा अनुराग बासु बदल गया है। 

कसौटी जिंदगी की- India TV Hindi
कसौटी जिंदगी की

एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में अब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। मिस्टर ऋषभ बजाज और प्रेरणा शर्मा की शादी के बाद सीधा-सादा अनुराग बासु बदल गया है। 17 जुलाई को सीरियल का ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा, 'कसौटी जिंदगी के 2’ के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी हो चुकी है। जब दोनों मंदिर से घर की ओर जा रहे होते हैं, तभी मंदिर के पास अनुराग का ऐक्सिडेंट हो जाता है। जब प्रेरणा उसे देखने की कोशिश करती है, तब बजाज उसे रोकता है और दोनों घर आ जाते हैं। बाद में शिवानी प्रेरणा को फोन करती है, तब उसे पता चलता है कि जिसका ऐक्सिडेंट हुआ था, वह कोई और नहीं अनुराग था। प्रेरणा अनुराग को देखने के लिए भागती है। 

अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि हॉस्पिटल में अनुराग को होश आ जाता है और वह मोहिनी से बात कर रहा है, जो उसे देखकर रो रही है। मोहिनी अनुराग से पूछती है कि क्या हुआ, जिसपर अनुराग कहता है कि प्रेरणा ने मिस्टर बजाज से शादी कर ली। यह सुनकर मोहिनी निवी और बाकी सब हैरान रह जाते हैं क्योंकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। दूसरी ओर मोहिनी वीणा पर चिल्लाते हुए दिखाई देती है।

मोहिनी वीणा से पूछती है कि मिस्टर बजाज ने प्रेरणा से शादी करने के लिए कितना पैसा दिया है। वीणा कुछ समझ नहीं पाती क्योंकि उसे पता नहीं है कि उसकी बेटी ने मिस्टर बजाज के साथ शादी कर ली है। वहीं शिवानी पास में ही खड़ी है और वीणा को बताने की कोशिश कर रही है कि प्रेरणा ने क्या किया है। लेकिन शिवानी के बताने से पहले ही मोहिनी वीणा को प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी के बारे में बता देती है। अनुराग और बाकी लोगों के सामने सच आ पाएगा? क्या वीणा प्रेरणा को माफ कर देगी? जानने के लिए बने रहें नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ।

Also Read: 

Zindagi Na Milegi Dobara: ट्रैवलिंग, दोस्ती, बैगवती और 4 कविताएं.. इस वजह से यादगार रहेगी ये फिल्म 

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 16 July: कार्तिक और वेदिका की शादी की खबर सुनकर नायरा शॉक्ड 

'ये रिश्ता...' की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की तुलना से हिना खान नाराज, ट्विटर पर लिखा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन