Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 16 July: कार्तिक और वेदिका की शादी की खबर सुनकर नायरा शॉक्ड

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 16 July: कार्तिक और वेदिका की शादी की खबर सुनकर नायरा शॉक्ड

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और वेदिका की शादी की डेट फाइनल करने के लिए दादी घर पर पंडित जी को बुलाती हैं।

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published : Jul 16, 2019 09:15 am IST, Updated : Jul 16, 2019 09:15 am IST
Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 16 July- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 16 July

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehalata hai) में नायरा अपने बेटे कायरव को उसके पापा से मिलाने उदयपुर जाने के लिए तैयार है। इस दौरान नायरा अपनी मां अक्षरा को याद करते हुए अपनी फ्रेंड से कहती है- ''मेरी मम्मा कहती थीं किस्मत में जिनका मिलना लिखा है उन्हें मिलने से कोई नहीं रोक सकता है, और जिनका बिछड़ना लिखा है उन्हें बिछड़ने से कोई नहीं रोक सकता है।'' इस दौरान कायरव अपने पापा के लिए लिखी अपनी कविता नायरा को सुनाती है, जिसे सुनकर नायरा इमोशनल हो जाती है। और तभी नायरा और कायरव की बस आ जाती है।

वहीं दूसरी तरफ कार्तिक के चाचू परेशान हैं कि क्या कार्तिक को नायरा के जिंदा होने की बाद बता दे क्या? वेदिका कार्तिक से पूछती है कि क्या वो दादी के लिए उससे रिश्ता जोड़ रहे हैं? इस पर कार्तिक कहता है- क्या फर्क पड़ता है हो तो वही रहा है जो सब चाहते थे तुम चाहती थी।

लीजा कायरव और नायरा को विदा करते वक्त इमोशनल हो जाती है। कायरव और नायरा से वो पूछती है कि क्या वो लोग उसे याद करेंगे?

वहीं दूसरी तरफ कार्तिक के घर में पूजा रखी गई है, जिसे दादी ने पहले से रखवाई थी। इस दौरान पंडित जी बताते हैं कि उनके परिवार का संकट अभी टला नहीं है किसी एक सदस्य पर जानलेवा संकट है। यह सुनकर सभी घबरा जाते हैं।

दूसरी तरफ कायरव बेहोश होकर गिर जाता है, नायरा परेशान होकर तुरंत डॉक्टर के पास जाती है। वहां पता चलता है कि कायरव ने सुबह से कुछ खाया नहीं था और रात भर जागता रहा था इस वजह से उसे कमजोरी आ गई थी और इसी वजह से वो बेहोश होकर गिर जाता है। 

कार्तिक के चाचू कार्तिक को बताने की कोशिश करते हैं कि नायरा जिंदा है लेकिन बता नहीं पाते हैं। दूसरी तरफ आज यह भी दिखाया गया कि लीजा का ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं कार्तिक के चाचू ही हैं। चाचू ये बात जानते भी हैं कि लीजा और नायरा दोस्त हैं, इसलिए वो जानबूझकर बताते हैं कि कार्तिक और वेदिका शादी कर रहे हैं। लीजा जब ये बात नायरा को बताती है तो वो हैरान रह जाती है।

 

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement