1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत स्टाइलिश बॉस लुक में आईं नज़र, देखें शानदार तस्वीरें

'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत स्टाइलिश बॉस लुक में आईं नज़र, देखें शानदार तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 12, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 08:40 pm IST

इन दिनों कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान का ही उनका ये लुक सामने आया है। देखें तस्वीरें।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेस्ट लुक्स के कारण ही क्वीन मानी जाती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपने हर एक अवतार के कारण चर्चा का कारण बन जाती है। फिर चाहे वो एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी इवेंट या प्रमोशन के दौरान का लुक हो। बी टाउन एक्ट्रेस का एक ऐसी ही लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थी।

इन दिनों कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान का ही उनका ये लुक सामने आया है।

कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने leo and lin ब्रांड का व्हाइट रेड फ्लोरल पैंट के साथ मैचिंग टीशर्ट पहना हउआ था। इस लुक के साथ उन्होंने लेयर्ड मैचिंग जैकेट पहनी हुई थी। जिसकी स्लीव्स कटी हुई थी। इस लुक में कंगना काफी हॉट नजर आ रही थी।

कंगना ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ लोअर पौनीटेल बनाई हुई थी।

बता दें कि 'जजमेंटल है क्या' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर फिल्म की लीड हिरोइन और एक रिपोर्टर के बीच तीखी बहस हो गई। एक रिपोर्टर ने जब ऐक्ट्रेस से सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने रिपोर्टर पर उनके खिलाफ कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह उस रिपोर्टर ने 'मणिकर्णिका' के समय ऐक्ट्रेस के बारे में काफी कुछ बुरा-भला लिखा था। हालांकि, रिपोर्टर ने ऐक्ट्रेस के उस दावे को खारिज कर दिया जिसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर भी लोग ऐक्ट्रेस के खिलाफ उतर आए थे।  

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' सिनेमाघरों में 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें-

'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा इस लुक के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा- पैंट पहनना भूल गई

करीना कपूर ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्ड ड्रेस पहन कहर बरपाती आईं नजर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

जिम के बाहर हॉट अंदाज में स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल