1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'छोटी सरदारनी' में मेहर और सरबजीत के बीच कम हुई दूरियां

'छोटी सरदारनी' में मेहर और सरबजीत के बीच कम हुई दूरियां

 Published : Feb 05, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 07:47 pm IST

सीरियल छोटी सरदारनी में मेहर और सरबजीत के बीच दूरियां कम होती जा रही हैं। दोनों एक रोमांटिक पल बिताते नजर आएंगे।

saas bahu aur suspense- India TV Hindi
सास बहू और सस्पेंस

'छोटी सरदारनी' सीरियल में मेहर और सरबजीत के बीच दूरियां कम होती जा रही हैं। दोनों  हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में दोनों करीब आते नजर आएंगे। दरअसल सरबजीत गलती से अनानास का जूस पी लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें बॉडी पर एलर्जी हो जाती है।

सरबजीत की एलर्जी को दूर करने के लिए मेहर नीम का लेप उनके निशान पर लगाती हैं जिस दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते रह जाते हैं। सीरियल में इन दिनों हरलीन मेहर को बिजनेस और राजनीति से दूर रखने के पीछे पड़ी हुई हैं ताकि सभी चीजों की कमान मेहर के साथ में ना आ जाए। देखिए वीडियो:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन