1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. पीएम मोदी का ट्वीट कॉपी कर बुरी तरह फंसी उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

पीएम मोदी का ट्वीट कॉपी कर बुरी तरह फंसी उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

 Published : Jan 20, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 08:13 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लता मंगेशकर सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का बीते शनिवार को एक्सीडेंट हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लता मंगेशकर सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री की जल्दी रिकवरी की प्रार्थना की। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी ट्विटर पर शबाना आजमी के लिए दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट किया, लेकिन वो अब बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर शबाना आजमी के लिए जो ट्वीट किया है, उसका कंटेंट हुबहु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट जैसा है। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया।

बता दें कि शबाना आजमी पति जावेद अख्तर और कुछ अन्य लोगों के साथ मुंबई से पुणे जा रही थीं, लेकिन खालापुर टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में अभिनेत्री बुरी तरह घायल हो गईं। चूंकि जावेद अख्तर दूसरी कार में मौजूद थे, इसलिए वे सुरक्षित हैं।

शबाना आजमी की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट, अभिनेत्री को बेहोश कर किया जा रहा इलाज, जानें इसकी वजह

शबाना आजमी का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। हालांकि, चोट को ठीक होने में समय लगेगा। बता दें कि उनकी आंख, रीढ़ की हड्डी और गले में चोटें आई हैं।

शबाना आजमी ने घटना के एक दिन पहले यानि 17 तारीख को धूमधाम से पति जावेद अख्तर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने दो पार्टी आयोजित की थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन