1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उदयपुर में काटा गया 77 फीट लंबा केक

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उदयपुर में काटा गया 77 फीट लंबा केक

 Published : Oct 11, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 05:05 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके फैंस धूमधाम से मना रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उदयपुर में काटा गया 77 फीट लंबा केक

जयपुर: अमिताभ बच्चन के 77वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उदयपुर में 77 फीट लंबा केक काटा गया। बीते कई सालों से यहां अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर खास केक तैयार करके काटा जाता है। यहां के लोगों के लिए इस बार यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हाल ही में बच्चन जी को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है।"

शेफ विक्रम माधवानी के अनुसार, "बीते कई सालों से उनके जन्मदिन पर केक काटने को हमने एक रिवाज बना दिया है। केक का आकार उनकी उम्र पर आधारित होता है। इस साल वे 77 साल के हो गए हैं, इसलिए हमने 77 फीट लंबे केक का निर्माण किया है। केक पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर छपी है। इसके साथ ही हमने उनके प्रशंसकों को उनकी ही तरह परिधान पहन कर आने के लिए कहा है।"

माधवानी ने आगे कहा, "हम सब एक साथ केक काट कर उनके लंबे उम्र की प्रार्थना करेंगे।"

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस को ट्वीट कर कहा- शुक्रिया

जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को शानदार तोहफा, 50 किरदारों से बना 'चेहरे' का पहला लुक रिलीज

कुली हादसे से पहले स्मिता को आया था अमिताभ के चोटिल होने का सपना, ऋषि कपूर ने भिजवाया था बाम

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन