1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पत्नी के बाद अर्जुन बिजलानी का बेटा भी कोरोना संक्रमित, एक्टर ने खुद दी जानकारी

पत्नी के बाद अर्जुन बिजलानी का बेटा भी कोरोना संक्रमित, एक्टर ने खुद दी जानकारी

 Published : Oct 07, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 05:45 pm IST

अर्जुन बिजलानी का बेटा अयान भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी।

Ayaan and Arjun Bijlani- India TV Hindi
Ayaan and Arjun Bijlani Image Source : INSTAGRAM/ARJUN BIJLANI

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी 5 अक्टूबर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद अभिनेता अर्जुन ने खुद को 'होम क्वारंटीन' कर लिया था। वहीं अब अर्जुन का बेटा अयान भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। 

अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरा बेटा अयान भी कोरोना संक्रमित हो गया है। रैपिड टेस्ट निगेटिव आया जबकि पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो मेरी पत्नी नेहा के साथ क्वारंटीन हैं जो कि पहले से ही इस वायरस से जूझ रही हैं। फिलहाल मेरे दोनों टेस्ट निगेटिव आए हैं। उम्मीद करता हूं आगे भी ये निगेटिव ही आएं ताकि मैं अपने परिवार की देखभाल अच्छे से कर सकूं। मैं आप सब से यही कहना चाहता हूं सुरक्षित रहें ना जानें कब और कैसे ये कोरोना वायरस आप पर अटैक कर दें। इस वायरस के अलग-अलग लक्षण हैं। कृपया इसे बिल्कुल भी हल्के में ना लें। सुरक्षित रहें, उम्मीद करता हूं कि ये वायरस किसी के घर ना पहुंचे।' 

पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने पर TV एक्टर अर्जुन बिजलानी हुए 'क्वारंटीन'

पत्नी नेहा के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी भी अर्जुन ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके दी थी। उस वक्त अर्जुन ने पोस्ट में लिखा था- "दोस्तों, मेरी पत्नी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं। मैं और मेरा परिवार 14 दिनों के होम क्वारंटीन होने जा रहा है। हम स्वस्थ और ठीक हैं और मुझे आशा है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखिए।"

उन्होंने आगे यह भी आग्रह किया कि पिछले कुछ दिनों में उनकी पत्नी के जो भी संपर्क में आया हो, वह टेस्ट करवा ले।

बता दें कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अब तक कई लोग कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, पार्थ समथान, मोहेना कुमारी, हिमांशी कोहली, हिमांशी खुराना और तमन्ना भाटिया सहित तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन