1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर के घर पर हुई अनीता हसनंदानी की गोद भराई की रस्म, देखिए INSIDE तस्वीरें और वीडियो

एकता कपूर के घर पर हुई अनीता हसनंदानी की गोद भराई की रस्म, देखिए INSIDE तस्वीरें और वीडियो

 Published : Dec 20, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 11:02 pm IST

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी की गोद भराई की रस्म आज की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Anita Hassanandani baby shower party - India TV Hindi
Anita Hassanandani baby shower party  Image Source : INSTAGRAM/INSTANT BOLLYWOOD

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म आज की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात है कि अनीता की गोद भराई की ये रस्म उनकी करीबी दोस्त और टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के घर पर हुई। इस खास मौके पर टेलीविजन की दुनिया के कई सितारे पहुंचे। 

इस खास मौके पर अनीता ने पीले रंग का गाउन पहना। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है। वहीं उनके पति रोहित रेड्डी जींस और ग्रे कलर का पुलोवर पहने हुए दिखाई दिए। देखिए इन दोनों की ये प्यार भरी तस्वीर..

गोद भराई की रस्म में अनीता के सीरियल ये 'ये है मोहब्बतें' में उनके पति का रोल निभा चुकें अभिनेता करण पटेल अपनी रियल लाइफ पत्नी अंकिता भार्गवा के साथ पहुंचे। इसके अलावा अदिति भल्ला भी इस खास मौके पर पहुंचीं। देखिए दोनों सितारों के साथ अनीता और रोहित की तस्वीरें...

अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना जन्मदिन, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कहा- सिर्फ पवित्र नहीं, हमारा रिश्ता...

इस मौके पर अनीता ने रोहित के साथ केक काटा, साथ ही एकता कपूर और बाकी सितारों के साथ एक वीडियो भी बनाया जो खूब वायरल हो रहा है। 

अनीता की गोद भराई की रस्म में पर्ल वी पुरी, क्रिस्टल डिसूजा और सनाया इरानी के अलावा कई स्टार्स पहुंचे। एकता कपूर ने इस पार्टी की थीम भी बेहद खास रखी थी। यहां तक कि अनीता की ड्रेस और केक दोनों ही पीले रंग का था। केक की डिजाइन की बात करें तो आधा चंद्रमा का आकार बना हुआ था जिस पर छोटा सा बच्चा सोता हुआ नजर आया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन