1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग को कहा अलविदा? एक्ट्रेस ने अब खुद किया खुलासा

अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग को कहा अलविदा? एक्ट्रेस ने अब खुद किया खुलासा

 Published : Jun 12, 2021 10:24 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 10:24 am IST

खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे आरव और परिवार के लिए अभिनय को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभिनेत्री ने अब सच्चाई बताई है।

Anita Hassanandani clarifies that she is not quitting acting but her son aarav is priority- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग को कहा अलविदा? एक्ट्रेस ने अब खुद किया खुलासा    Image Source : INSTAGRAM: ANITA HASSANANDANI

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही बेटे आरव को जन्म दिया। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पति रोहित रेड्डी और बेटे संग फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस वक्त वो चर्चा में हैं, क्योंकि खबर आई कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है, लेकिन अब उन्होंने इस अफवाह का खंडन किया है। 

अनीता हसनंदानी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा है। खबर आई थी कि बच्चे और पारिवारिक जीवन के लिए उन्होंने करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता आरव है और वो इसी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने लिखा- "अब ये सब खत्म हो गया है कि मैं अपना पहला प्यार अभिनय को छोड़ रही हूं। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैंने बस इतना कहा था कि अभी मेरा ध्यान मेरे बच्चे पर है। आरव मेरी प्राथमिकता है। जब मैं तैयार हो जाऊंगी तो फिर से काम शुरू कर दूंगी।"

अनीता हसनंदानी के 40वें जन्मदिन को एकता कपूर, करण पटेल और क्रिस्टल डिसूजा जैसे दोस्तों ने बनाया खास

अनीता ने इसी साल फरवरी महीने में आरव को जन्म दिया। वो इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

अनीता ने सीरियल के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 'काव्यांजलि' सीरियल में अंजलि का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' शो में शगुन अरोड़ा का रोल निभाया। फिर 'नागिन' में दमदार एक्टिंग की। 

अनीता कई रिएलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में 'खतरों के खिलाड़ी', 2015 में 'झलक दिखला जा' और 2019 में 'नच बलिये' में पार्टिसिपेट किया था। 

निजी जिंदगी की बात करें तो अनीता ने 2013 मं गोवा में रोहित रेड्डी से शादी की थी। उन्होंने 2020 में प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर की। 9 फरवरी 2021 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम आरव रेड्डी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन