1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचीं अंकिता लोखंडे का हुआ ये हाल, अब तक लाखों लोगों ने देखा Video

कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचीं अंकिता लोखंडे का हुआ ये हाल, अब तक लाखों लोगों ने देखा Video

 Published : May 08, 2021 11:57 am IST,  Updated : May 08, 2021 12:03 pm IST

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ankita lokhande coronavirus vaccine watch video- India TV Hindi
Watch: कोरोना वैक्सीन लगवाने में अंकिता लोखंडे के छूटे पसीने, वीडियो हुआ Viral Image Source : INSTAGRAM: ANKITA LOKHANDE

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। हर दिन लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। दूसरी तरफ वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक कई फिल्मी हस्तियां टीकाकरण करवा चुकी हैं। अब इस लिस्ट में मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि, जब वो वैक्सीनेशन कराने पहुंचीं तो उनके पसीने छूट गए।

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका वैक्सीनेशन हो रहा है, लेकिन वो काफी डर रही हैं। काफी हिम्मत जुटाने के बाद जब उनका टीकाकरण हो गया तो उन्होंने डॉक्टर का भी धन्यवाद कहा। 

बच्चों की किताब में छपी सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे की तस्वीर, पढ़ाया जाता है कैसी होती है फैमिली?

इसे शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने अपना लगवा लिया है, आप भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।' उनके इस पोस्ट पर रश्मि देसाई सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं, ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और 1 घंटे में ही करीब ढाई लाख लोगों ने इसे देखा है। 

बता दें कि अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन