1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पवित्रा रिश्ता 2 के सेट से अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को किया याद, शेयर किया वीडियो

पवित्रा रिश्ता 2 के सेट से अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को किया याद, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 31, 2021 09:57 am IST,  Updated : Jul 31, 2021 09:57 am IST

अभिनेत्री ने एक लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर टेलीविजन की दुनिया में वापसी की है। एक बार फिर अभिनेत्री 'पवित्र रिश्ता 2' के जरिए टीवी पर एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं।

Ankita Lokhane - India TV Hindi
पवित्रा रिश्ता  2  के सेट से अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को किया याद, शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANE

मशहूर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से फैन्स के बीच खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी एंट्री की और कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बनीं। अब अभिनेत्री ने एक लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर टेलीविजन की दुनिया में वापसी की है। एक बार फिर अभिनेत्री 'पवित्र रिश्ता 2' के जरिए टीवी पर वापसी की है। अंकिता सीक्वल का हिस्सा रही हैं। शहीर शेख शो में मानव की भूमिका में हैं। यह किरदार पहले सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

अंकिता लोखंडे जब से सीरियल की शूटिंग शुरू हुई हैं तब से सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट कर फैंस को खबर कर रही हैं। अभिनेत्री बिहाइंड द सीन वीडियो और तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए शो के सेट से कुछ खास किया जो फैंस को भी काफी इम्प्रेस कर रहा है।

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शेयर करती नजर आती हैं। अंकिता ने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया जिसमें वह अमित कुमार के गाने 'बड़े अच्छे लगते हैं' पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में उसी गाने की लाइनें भी लिखी हैं। इस वीडियो में अंकिता ने विक्की जैन की झलक भी शेयर की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन