1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 15 महीने बाद 'क्राइम पेट्रोल' में हुई अनूप सोनी की वापसी

15 महीने बाद 'क्राइम पेट्रोल' में हुई अनूप सोनी की वापसी

 Published : Jul 05, 2019 10:37 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 10:37 am IST

 इस बार अनूप दाढ़ीवाले लुक में नजर आएंगे और उसी दृढ़ता से हर गली और नुक्कड़ पर होने वाले अपराधों के बारे में बात करेंगे, जैसे पहले करते थे। 

अनूप सोनी- India TV Hindi
अनूप सोनी

मुंबई: अभिनेता अनूप सोनी, जो 'क्राईम पेट्रोल' का लोकप्रिय चेहरा थे, वे फिर से इस क्राइम सीरीज में मेजबान के तौर पर वापसी करेंगे। वह शो में नए अवतार में नजर आएंगे। छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शो में वास्तविक जीवन में घटित अपराधों के नाट्य रूपांतरण को दिखाया जाता है। इस बार अनूप दाढ़ीवाले लुक में नजर आएंगे और उसी दृढ़ता से हर गली और नुक्कड़ पर होने वाले अपराधों के बारे में बात करेंगे, जैसे पहले करते थे। अभिनेता ने हाल ही में शो के प्रोमो की शूटिंग की है, जो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होगा।

अनूप ने बयान दिया है, "मैं शो से सात साल तक जुड़ा रहा। इसलिए मैंने निर्णय लिया था कि मैं इससे ब्रेक लेकर अपनी बाकी परियोजनाओं पर ध्यान दूंगा। 15 महीने बाद शो के साथ दोबारा जुड़ कर अच्छा लग रहा है।"

अनूप की आगामी परियोजनाओं में नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म 'प्रस्थानम' और 'बाहुबली' के निर्माताओं की एक वेब सीरीज शामिल है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन