1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' का वो सीन, जिसे शूट करने में 'राम' अरुण गोविल को हुई थी सबसे ज्यादा मुश्किल

'रामायण' का वो सीन, जिसे शूट करने में 'राम' अरुण गोविल को हुई थी सबसे ज्यादा मुश्किल

 Published : May 04, 2020 07:57 am IST,  Updated : May 04, 2020 07:57 am IST

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हुए ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।

अरुण गोविल ने रामायण...- India TV Hindi
अरुण गोविल ने रामायण में राम की भूमिका निभाई थी Image Source : TWITTER

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हुए ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। इसके किरदारों की भी फैंस ने जमकर सराहना की। इस शो में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके लिए सीरियल में कौन-सा सीन करना सबसे ज्यादा कठिन रहा।

दरअसल, अरुण गोविल ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। तभी किसी यूजर ने पूछा कि उनके लिए सीरियल में ऐसा कौन सा सीन था, जो उनके लिए काफी कठिन रहा।

इस पर रामायण के राम ने बताया कि शो में राजा दशरथ के निधन की खबर सुनकर उस पर रिएक्ट करना, उनके लिए सबसे मुश्किल भरा सीन था।

दूरदर्शन पर जनता की मांग पर एक बार फिर से रामायण दिखाया गया था। अब ये शो स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। वहीं, दूरदर्शन पर श्री कृष्णा का प्रसारण हो रहा है, जिसे रामानंद सागर ने ही बनाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन