1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अशनूर कौर ने कोरोना फाइटर्स के साथ मनाया 16वां जन्मदिन, सिक्योरिटी गार्ड्स संग काटा केक

अशनूर कौर ने कोरोना फाइटर्स के साथ मनाया 16वां जन्मदिन, सिक्योरिटी गार्ड्स संग काटा केक

 Published : May 04, 2020 04:04 pm IST,  Updated : May 04, 2020 04:22 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के बचपन का रोल निभाने वाली अशनूर कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Happy Birthday Ashnoor Kaur- India TV Hindi
Happy Birthday Ashnoor Kaur Image Source : INSTAGRAM- ASHNOOR KAUR

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर जिन्हें आपने हाल ही में सीरियल ''पटियाला बेब्स'' में देखा है, वो 3 मई को 16 साल की हो गईं। यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा। अशनूर ने अपना ये जन्मदिन कोरोना फाइटर्स के साथ सेलिब्रेट किया। रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अशनूर ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। 

एक तस्वीर में अशनूर वॉचमैन संग थंब्स अप करती दिख रही हैं वहीं एक वीडियो में अशनूर केक काट रही हैं जबकि वॉचमैन ताली बजा रहे हैं। हर किसी ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया है।

अशनूर कौर को आपने पटियाला बेब्स से पहले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक और अक्षरा की बेटी नायरा के टीन एज रोल में देखा था। इसके अलावा अशनूर ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, शोभा सोमनाथ की, झांसी की रानी समेत तमाम सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अशनूर फिल्म मनमर्जियां में तापसी की  बहन और फिल्म संजू में संजय दत्त की छोटी बहन के रोल में दिख चुकी हैं।

पटियाला बेब्स में अशनूर के रोल को खूब पसंद किकया जाता रहा है। लेकिन सोनी टीवी ने अचानक से इस सीरियल को बंद करने का फैसला कर लिया। कोरोना वायरस के लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग रुकी थी और टेलीकास्ट बंद हुआ था अब इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन