1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: असीम रियाज के भाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को दिया 'बड़े भाई' का दर्जा, हिमांशी खुराना की सगाई को लेकर कही ये बात

Bigg Boss 13: असीम रियाज के भाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को दिया 'बड़े भाई' का दर्जा, हिमांशी खुराना की सगाई को लेकर कही ये बात

 Published : Jan 16, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 06:41 pm IST

बिग बॉस 13 में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने घर के अंदर आ रहे हैं। दर्शकों का दिल जीत चुके असीम रियाज के भाई उमर रियाज भी उनसे मिलने पहुंचे।

Bigg Boss 13 Asim Riaz- India TV Hindi
असीम रियाज से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे उमर रियाज

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने घर के अंदर आ रहे हैं। दर्शकों का दिल जीत चुके असीम रियाज के भाई उमर रियाज भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों भाईयों की बॉन्डिंग देख फैंस इमोशनल हो गए। वहीं, उमर ने असीम का साथ देने के लिए रश्मि को शुक्रिया अदा किया। साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला को असीम के बड़े भाई का दर्जा दे दिया।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उमर घर के अंदर दाखिल होते हैं। भाई को देखते ही असीम उन्हें गले लगा लेते हैं। उमर, असीम को बताते हैं कि बाहर लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।

असीम ने भाई उमर से हिमांशी खुराना के बारे में भी पूछा कि क्या उसकी सगाई टूट गई है? इस पर उमर ने बताया कि हां, लेकिन घर से बाहर आने के बाद इस बारे में इत्मीनान से बात करेंगे। बता दें कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने घर के अंदर असीम को बताया कि हिमांशी ने उनके लिए मंगेतर संग अपना रिश्ता तोड़ दिया है और वो उनका इंतजार कर रही है। 

इसके अलावा उमर रियाज ने रश्मि देसाई को असीम का साथ देने के लिए उन्हें थैंक्यू कहा। फिर सिद्धार्थ से कहा कि 'आप दोनों के अंदर ही एग्रेशन है, लेकिन जब आप दोनों साथ में थे तो सभी को बहुत अच्छा लगता था। मैं आपको असीम का बड़ा भाई मानता हूं।'

Bigg Boss 13: एक्स-कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के लिए तोड़ा मंगेतर संग रिश्ता !

इस प्रोमो पर फैंस के कई कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों भाई बहुत अच्छे हैं। अच्छी परवरिश का नतीजा है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भाईयों की इस जोड़ी को किसी की नज़र ना लगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन