1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: एक्स-कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के लिए तोड़ा मंगेतर संग रिश्ता !

Bigg Boss 13: एक्स-कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के लिए तोड़ा मंगेतर संग रिश्ता !

 Published : Jan 16, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 05:21 pm IST

हिमांशी खुराना जब घर के अंदर थी, तब असीम रियाज उन्हें बहुत मानते थे। असीम ने कई बार हिमांशी से अपने दिल की बात भी कही थी। 

bigg boss 13 asim riaz himanshi khurana- India TV Hindi
असीम रियाज और हिमांशी खुराना

मुंबई: एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को लेकर 'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी आसिम रियाज के लिए टेलीविजन अभिनेता पराग त्यागी ने एक विशेष संदेश भेजा है। पराग का संदेश है कि हिमांशी आसिम के लिए अपने मंगेतर से अलग हो गई हैं और घर के बाहर उसका इंतजार कर रही हैं।

बिग बॉस 13 में पराग घर के अंदर रुके हैं। इसी बीच यह संदेश पराग ने आसिम को दिया। वह घर में फैमिली वीक का हिस्सा हैं, जो इस सीजन की प्रतिभागियों में से एक अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ वक्त बिताने के लिए यहां 'बिग बॉस' के घर के अंदर आए हैं।

Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह को पीटने के बाद मधुरिमा तुली को मिलेगी बड़ी सजा, शो से बाहर निकालेंगे सलमान खान !

पराग के इस खुलासे पर आसिम ने अपने भाई उमर रियाज से इस बाबत पूछताछ की और उसने भी इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि घर में शेफाली के प्रति आसिम के अशिष्ट व्यवहार के चलते पराग उससे गुस्सा हैं।

बता दें कि हिमांशी खुराना जब घर के अंदर थी, तब असीम रियाज उन्हें बहुत मानते थे। असीम ने कई बार हिमांशी से अपने दिल की बात भी कही थी। 

गलफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग शादी के सवाल पर बिफर गए अरबाज खान, कहा- ढोल बजाकर...

हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स से मिलने के लिए उनके घरवाले बिग बॉस के घर के अंदर आए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मां, रश्मि देसाई के भाई, शहनाज गिल के पिता और माहिरा शर्मा की मां घर के अंदर आई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन