1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीआरपी लिस्ट में छाया दूरदर्शन, रामायण और महाभारत के साथ इन सीरियलों ने मारी बाजी

टीआरपी लिस्ट में छाया दूरदर्शन, रामायण और महाभारत के साथ इन सीरियलों ने मारी बाजी

 Published : Apr 16, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 10:59 am IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में चैनल्स पर फिर से पुराने सीरियल्स लौट आए हैं।

BARC TRP Rating List- India TV Hindi
टीआरपी रेटिंग लिस्ट में रामायण और महाभारत सहित दूरदर्शन के कई सीरियल छाए

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर पुराने सीरियल्स लौट आए हैं। इनमें रामायण, महाभारत और शक्तिमान सहित कई शोज शामिल हैं। इनको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। सोशल मीडिया पर तो इनकी खूब चर्चा हो ही रही है। साथ ही इन सीरियलों ने टीआरपी लिस्ट में भी बाजी मार ली है।

जी हां, इस हफ्ते की बार्क टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में से चारों पायदान पर दूरदर्शन के ही सीरियल हैं। पहले नंबर पर रामानंद सागर की रामायण काबिज है।

टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत है।

तीसरे पायदान की बात करें तो इस हफ्ते दूरदर्शन के एक सीरियल इंडिया फाइट कोरोना 9 पीएम 9 मिनट ने बाजी मारी है।

चौथे नंबर पर भारत के पहले सुपरहीरो कहे जाने वाले शक्तिमान सीरियल को जगह मिली है।

वहीं, पांचवे पायदान पर दंगल चैनल पर आने वाले महिमा शनिदेव को देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि दूरदर्शन को टक्कर देने के लिए अन्य चैनल्स पर पुराने हिट सीरियल को फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है। इनमें बालिका वधु, सीआईडी, हम पांच और नागिन सहित कई शोज शामिल है। हालांकि, इसके बावजूद लोग दूरदर्शन के धारावाहिक देखना पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन