1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स', 'इशारों इशारों में' हमेशा के लिए हुआ बंद, सोनी टीवी का चौंकाने वाला फैसला

'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स', 'इशारों इशारों में' हमेशा के लिए हुआ बंद, सोनी टीवी का चौंकाने वाला फैसला

 Published : Apr 21, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 04:55 pm IST

सोनी ने अपने मशहूर शो 'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स' और 'इशारों इशारों में ' हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है।

'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स'...- India TV Hindi
'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स' और 'इशारों इशारों में' हमेशा के लिए हुआ बंद

लॉकडाउन की वजह से सोनी टीवी के सीरियल्स की शूटिंग बाकी चैनल्स की तरह होल्ड पर है। ऐसे में पुराने सीरियल्स दिखाए जा रहे हैं, जब मामला शांत हो जाएगा तो एक बार फिर से रुके हुए सीरियल्स की शूटिंग शुरू होंगी, और टीवी पर ये शो दोबारा वापसी करेंगे। लेकिन सोनी टीवी कुछ सीरियल्स लॉकडाउन के बाद भी नहीं शुरू करेगा। जी हां, सोनी ने अपने मशहूर शो  'बेहद 2', 'पटियाला बेब्स' और 'इशारों इशारों में ' हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है। चैनल ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

चैनल ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। चैनल ने कहा- बेहद 2, इशारों इशारों में और पटियाला बेब्स बंद हो गए हैं। ये तीनों फिक्शन शो का नेचर और नैरेटिव टाइ से बंधा हुआ था। मार्च से शो की शूटिंग नहीं हो रही है ऐसे में शो की लॉजिकल एंडिंग नहीं हो पाएगी। इसलिए हमने इन्हें बंद करना का फैसला किया है। 

चैनल ने यह भी कहा कि हमारे इन तीनों शो ने अच्छा किया है और दर्शकों को ध्यान में रखकर नया सब्जेक्ट दिखाया था, लेकिन प्रोड्यूसर्स के साथ संयुक्त समझौते के बाद हमने शो बंद करने का फैसला कर लिया। इस शो को बंद करने का फैसला आपसी सहमति से लिया है। 

पटियाला बेब्स की एक्ट्रेस अशनूर को शो बंद होने की खबर से झटका लगा है। अशनूर ने कहा-मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि शो बंद हो गया है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने मिनी का किरदार जिया।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन