1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे संजय दत्त की वाइफ और बच्चे, एक्टर ने कहा- हो रही है चिंता

लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे संजय दत्त की वाइफ और बच्चे, एक्टर ने कहा- हो रही है चिंता

 Published : Apr 20, 2020 10:26 am IST,  Updated : Apr 20, 2020 11:15 am IST

संजय दत्त ने बताया कि वो इस समय लॉकडाउन का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं। खाली समय में वो डायलॉग याद करते हैं और वर्कआउट भी कर रहे हैं।

संजय दत्त- India TV Hindi
लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे संजय दत्त की वाइफ और बच्चे Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त दुबई में हैं, और मुंबई में रह रहे संजय दत्त ने पत्नी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त लॉकडाउन से पहले दुबई गई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से घर वापस नहीं लौट पाईं। संजय मुंबई में हैं और परिवार से दूर उन्हें बीवी बच्चों की याद सता रही है, साथ ही चिंता भी हो रही है।

डीएनए में छपी खबर के मुताबिक संजय ने कहा- ''मैं रोज बच्चों से वीडियो चैट करता हूं, लेकिन मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता होती है। मैंने अपने जीवन का कुछ समय लॉकडाउन में ही बिताया है। पहले भी वही होता था अब भी वही हो रहा है मैं अपने परिवार को याद कर रहा हूं। ''

संजय दत्त ने आगे कहा- ''मेरे लिए मेरा परिवार ही सबकुछ है। तकनीक का शुक्रिया की मैं उन्हें हर रोज देख पाता हूं और दिन में कई बार बात कर पाता हूं। मैं अभी भी उन्हें याद कर रहा हूं, ऐसा वक्त आपको परिवार की कीमत बताता है। मैं भले ही उनसे टच में हूं, लेकिन बतौर पिता मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मुझे पता है कि वो लोग सुरक्षित हैं लेकिन फिर भी।''

संजय दत्त ने बताया कि वो इस समय लॉकडाउन का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं। खाली समय में वो डायलॉग याद करते हैं और वर्कआउट भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। संजय दत्त का निभाया हर किरदार लोगों को याद रहता है। आखिरी बार उन्हें फिल्म पानीपत में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन