1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: टास्क के दौरान घायल हुई देबोलीना, बुलाना पड़ा नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान घायल हुई देबोलीना, बुलाना पड़ा नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर

 Published : Nov 26, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 08:51 pm IST

बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान देबोलीना भट्टाचार्जी की कमर में चोट लग जाती है। जिसके कारण मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर को बुलाना पड़ता है। 

devoleena bhattacharjee- India TV Hindi
devoleena bhattacharjee

टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में घर से बेघर होने के लिए कंटेस्टेंट के बीच कई टास्क कराए जाते है। जिसके रिजल्ट से ही नॉमिनेशन की लिस्ट तैयार होती है। वहीं, बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान देबोलीना भट्टाचार्जी की कमर में चोट लग जाती है। जिसके कारण मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर को बुलाना पड़ता है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में देबोलीना की बैक सर्जरी हुई है। 

स्पॉटबॉय के मुताबिक, देबोलीना को टास्क के दौरान इतनी तेज चोट लगती है कि मेकर्स को नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर बुलाना पड़ता है। उनके चेकअप के लिए डॉक्टर अभिषेक बपस को बुलाया जाता है। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि शो में उन्हें देबोलीना के चेकअप के लिए बुलाया गया था। आगे डॉक्टर से कहा, मैने उनसे कहा था कि अगर ज्यादा परेशानी हो तो कॉल कर लें, लेकिन अभी तक तो कोई कॉल नहीं आई आया, इसलिए अब मुझे लगता है कि देबोलीना की तबियत ठीक हो गई होगी। 

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में शामिल हुए समीर सोनी, इंस्टागाम पर शेयर की तस्वीर

वहीं बिग बॉस के घर के अंदर की बात करें तो सिद्धार्थ-आसिम की लड़ाई के बाद एक बार फिर घर में प्यार का माहौल साफ नजर आ रहा है।  आपको बता दें कि देबोलीना एक बार घर से बेघर हो चुकी हैं, लेकिन देबोलीना और रश्मि ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। अब देखना होगा कि वह अपने प्लान से कितने आगे तक जा पाती हैं। 

Bigg Boss 13: शहनाज गिल के भाई ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन