1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज कौर गिल ने एसिड अटैक की धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

शहनाज कौर गिल ने एसिड अटैक की धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

 Published : Mar 06, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 04:01 pm IST

शहनाज कौर गिल को एसिड अटैक की धमकियां मिल रही है। इन धमकियों को लेकर शहनाज कौर गिल ने चुप्पी तोड़ी है और धमकियां देने वालों को करारा जवाब दिया है।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILL

'बिग बॉस' सीजन 13 में धूम मचा चुकीं शहनाज कौर गिल की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में शहनाज को एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों को लेकर शहनाज कौर गिल ने चुप्पी तोड़ी है और धमकियां देने वालों को करारा जवाब दिया है। 

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट से बात करते हुए शहनाज ने कहा- 'मुझे उनसे डर नहीं लगता। मैं उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो ये सब कर रहे हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता बल्कि इससे और सहानुभूति मिल रही है। ऐसी बातें करने वाले ये नहीं जानते कि अगर ये लोग किसी के बारे में नेगेटिव कहेंगे तो ये उस इंसान के लिए पॉजिटिव हो जाता है। ये सब चीजें मेरे लिए फैंस का प्यार और बढ़ा रही हैं।' 

शहनाज गिल के नए गाने FLY से इंप्रेस हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दिल वाला इमोजी बनाकर लिख दी ये बात

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज कौर गिल का 'फ्लाई' (Fly) रिलीज हो गया है। इसमें वो मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह व उचाना अमित के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज का ये गाना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि यूट्यूब पर इसे 72 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

खास बात है कि शहनाज के इस गाने पर करीबी दोस्त और बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कमेंट किया है। सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, 'अभी अभी FLY गाना सुना, बेहद पसंद आया.. बादशाह का बहुत बड़ा फैन हूं। और शहनाज गिल.. तुम इसमें बहुत अच्छी थी.. तुम पर गर्व है.. आपको ढेर सारी ताकत मिले।' इस कमेंट के साथ सिद्धार्थ ने दिल वाला इमोजी बनाया। 

शहनाज इससे पहले कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। एक म्यूजिक वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी किया था जो लोगों को खूब पसंद आया था। इस म्यूजिक वीडियो के बोल है- 'भुला दूंगा।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन