1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 के आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना संग शेयर की Photos, हो रही है वायरल

Bigg Boss 13 के आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना संग शेयर की Photos, हो रही है वायरल

 Published : Jun 13, 2021 06:43 am IST,  Updated : Jun 13, 2021 06:48 am IST

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें साथ में देखकर बेहद खुश हैं।

bigg boss 13 fame couple Asim Riaz-Himanshi Khurana stunning pictures together goes viral - India TV Hindi
Bigg Boss 13 के आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना संग शेयर की Photos, हो रही है वायरल  Image Source : INSTAGRAM : ASIM RIAZ

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाले आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। ये तस्वीरें इस साल के ईद सेलिब्रेशन के दौरान की हैं, जिसे आसिम ने अब इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी संग कई फोटोज शेयर की हैं। फैंस का कहना है कि दोनों स्टार्स की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। इसमें हिमांशी के अलावा आसिम के भाई उमर रियाज भी नज़र आ रहे हैं। हालांकि, आसिम ने फोटोज को शेयर कर कोई कैप्शन नहीं लिखा है। 

आसिम रियाज ने अपने उतार-चढ़ाव के दिनों को किया याद, कहा- मैंने वही किया, जो सोचा था...

बता दें कि आसिम ने जम्मू में अपने घर पर ईद का जश्न मनाया था। इस सेलिब्रेशन में हिमांशी भी शरीक हुईं। उन्होंने पहले भी अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, लेकिन उसमें आसिम नज़र नहीं आए थे। 

आसिम और हिमांशी की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था। घर से बाहर निकलने के बाद दोनों का रिश्ता कायम है। आसिम जम्मू में रहते हैं, जबकि हिमांशी चंडीगढ़ में, इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं। कई बार दोनों को साथ में एयरपोर्ट और जिम के बाहर स्पॉट किया गया है।  

आसिम और हिमांशी एक साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुके हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन