1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे ये Ex कंटेस्टेंट्स, सोशल मीडिया पर शेयर की लुक की फोटोज

बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे ये Ex कंटेस्टेंट्स, सोशल मीडिया पर शेयर की लुक की फोटोज

 Published : Feb 15, 2020 04:57 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 05:04 pm IST

बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले शनिवार को है। ऐसे में एक्स कंटेस्टेंट्स भी शो में शामिल होंगे।

bigg boss 13 grand finale- India TV Hindi
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे एक्स कंटेस्टेंट्स

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। शनिवार को शो का ग्रैंड फिनाले है और आज दर्शकों को पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन है। फिनाले एपिसोड में शो के एक्स कंटेस्टेंट्स भी नज़र आएंगे। इनमें माहिरा शर्मा, हिमांशी खुराना, दलजीत कौर शामिल हैं। 

हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बिग बॉस के घर में जाने के लिए तैयार पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने ब्लू कलर का आउटफिट कैरी किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान देंगे दमदार डांस परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

बिग बॉस के घर से सबसे पहले एविक्ट होने वाली एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर ब्लू कलर के साइड स्लिट वाले गाउन में नज़र आएंगी। इस लुक में वो बेहद बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी नेवी ब्लू कलर का जंपसूट पहना है। उन्होंने इस ड्रेस को स्पोर्ट्स शूज के साथ कैरी किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन