पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का शनिवार को फिनाले है। आज विनर की घोषणा की जाएगी। इससे पहले घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स और बेघर हो चुके सदस्य मिलकर परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान भी अपनी फिल्मों के हिट गानों पर दमदार डांस करेंगे।
Related Stories
कलर्स ने सोशल मीडिया पर फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान 'जानम समझा करो' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वो बिग बॉस के थीम सॉन्ग पर दबंग परफॉर्मेंस देंगे।
बिग बॉस 13: परफॉर्मेंस के बाद हिमांशी खुराना को अंगूठी पहनाएंगे आसिम रियाज, देखें वीडियो
बता दें कि अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह बचे हैं। खबरों की मानें तो फिनाले से ठीक पहले कम वोट मिलने के कारण आरती सिंह बाहर हो जाएंगी। वहीं, पारस छाबड़ा मनी बैग लेकर क्विट कर देंगे।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ, रश्मि, आसिम और शहनाज में कौन विनर होगा।