पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव पर है। शनिवार को इस सीजन का विनर अनाउंस किया जाएगा। इससे पहले घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स परफॉर्मेंस देंगे। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना भी रोमांटिक गाने पर डांस करेंगे, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि आसिम एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करते हुए हिमांशी को नेशनल टीवी पर अंगूठी भी पहनाएंगे।
Related Stories
कलर्स ने सोशल मीडिया पर फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें आसिम और हिमांशी साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद हिमांशी को आसिम रिंग पहनाते दिखाई दे रहे हैं। ये देख हिमांशी इमोशनल हो जाती हैं।
फिनाले में डांस परफॉर्मेंस में भी भिड़ेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज, देखें ये वीडियो
बता दें कि आसिम और हिमांशी के अलावा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी फिनाले से पहले डांस करेंगे। अब घर में महज 6 कंटेस्टेंट्स ही रह गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरती सिंह कम वोट मिलने के कारण बाहर हो जाएंगी।