1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ, शहनाज गिल को बताया फेवरेट कंटेस्टेंट

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ, शहनाज गिल को बताया फेवरेट कंटेस्टेंट

 Published : Feb 15, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:53 pm IST

शो की बात करें तो पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है। अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह बचे हैं।

bigg boss 13 grand finale- India TV Hindi
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का शनिवार को फिनाले है। दर्शकों की नजरें इस सीजन के विनर पर टिकी हुई है। फिनाले एपिसोड में दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ भी पहुंचे। दोनों ने अपने अपकमिंग शो 'अनएकेडमी' का प्रमोशन किया। इस दौरान दोनों ने बताया कि शहनाज गिल उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं।

हरभजन सिंह ने बताया कि शहनाज गिल उनकी फेवरेट हैं और वे चाहते हैं कि शहनाज ही जीते। वहीं, मोम्मद कैफ ने भी कहा कि वो चाहते हैं कि शहनाज ही जीते। इसके बाद दोनों घर के अंदर गए और शहनाज को आने वाले शो 'मुझसे शादी करोगे' के लिए शुभकामनाएं दीं।

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: 'अमिताभ बच्चन' बनकर सुनील ग्रोवर ने की कॉमेडी, सलमान खान भी हंस-हंसकर हुए लोटपोट

हरभजन और मोहम्मद कैफ ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बारे में बताया कि इसमें पूर्व क्रिकेटर्स भी हिस्सा लेंगे। ये सीरीज कलर्स सीनेप्लेक्स पर टेलिकास्ट होगी। 

शो की बात करें तो पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है। अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह बचे हैं। इनमें से कोई एक ही विनर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन