1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घर के अंदर दाखिल हुए हर्ष लिम्बाचिया, घरवालों ने लगाया कॉमेडी का तड़का

Bigg Boss 13: घर के अंदर दाखिल हुए हर्ष लिम्बाचिया, घरवालों ने लगाया कॉमेडी का तड़का

 Published : Jan 09, 2020 11:17 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 11:56 pm IST

बिग बॉस 13 के घर में आज हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला। वहीं, मशहूर शेफ विकास खन्ना ने घरवालों के बीच कॉम्पिटीशन कराया।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

Bigg Boss 13 January 9 Highlights: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में आज लड़ाई-झगड़े की बजाए खुशी भरा माहौल रहा। पहले तो घर के मशहूर शेफ विकास खन्ना घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने घरवालों को दो टीमों में बांट दिया और फिर खाना बनाने का कॉम्पिटीशन हुआ। इस दौरान सभी घरवालों ने जमकर मस्ती की। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला ने मधुरिमा तुली को खूब परेशान किया। 

बिग बॉस ने घर के अंदर 'बीबी कॉमेडी क्लब' कार्य कराया, जिसमें सभी सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ बोलने का मौका दिया गया, लेकिन इसका अंदाज कॉमेडी के अंदाज में था। इस कार्य में उनकी मदद करने के लिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया घर के अंदर दाखिल हुए। वहीं, मधुरिमा तुली और माहिरा शर्मा के बीच काफी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई पर्सनल कमेंट्स किए। 

शहनाज गिल की बर्तन साफ नहीं होने पर असीम रियाज, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा से खूब लड़ाई हुई। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने पर बिग बॉस ने पारस, माहिरा और असीम को पूरे हफ्ते घर के काम करने का दंड दिया था।  पारस और माहिरा दोनों ने शहनाज को कहा कि 'हम तेरे बाप के नौकर नहीं हैं, इसलिए काम नहीं करेंगे।'

माहिरा शर्मा और शहनाज गिल में जमकर लड़ाई हुई। दोनों ने अपने अंदर की पूरी भड़ास बाहर निकाली और एक-दूसरे पर खूब कमेंट्स किए। 

'बीबी कॉमेडी क्लब' में मशहूर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी के साथ-साथ दर्शक के रूप में कई लोग घर के अंदर दाखिल हुए। इन दर्शकों के सामने ही घरवालों को लाइव परफॉर्म करना था। वहीं, परितोष ने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन