Bigg Boss 13 Latest Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की दोस्ती पसंद आती थी, लेकिन इन दिनों दोनों आपस में झगड़ते नज़र आ रहे हैं। सिद्धार्थ और असीम में फिर से जबरदस्त लड़ाई होने वाली है, जिसे देखकर हर कोई ये सवाल कर रहा है कि क्या अब इनकी दोस्ती टूट जाएगी!
Related Stories
कलर्स ने ट्विटर पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की फिर से लड़ाई हो रही है। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घरवालों ने बीच में आकर दोनों को समझाया, तब वे शांत हुए।
Mardaani 2 Trailer Review: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' रेप और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है
गौरतलब है कि घर में 6 नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, जिसके बाद शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घर में कई ग्रुप्स बनते नज़र आ रहे हैं। इस वक्त सबकी नज़र विशाल आदित्य सिंह पर टिकी हुई है कि वो किस ग्रुप को ज्वॉइन करेंगे।