पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में रोजाना किसी न किसी सदस्य के बीच तू-तू मैं-मैं होती रहती है। लेकिन इस बार कैप्टन न होने के कारण पूरा घर बेहाल हो चुका है। जिसके बाद काम को लेकर हर एक सदस्य लड़ाई-झगड़े पर उतर आया है।
Related Stories
कलर्स ने ट्विटर हैंडल पर अपकमिंग प्रोमो शेयर किया है। जिसमें शहनाज कहती है कि बर्तन धोने की ड्यूटी किसकी-किसकी है। मैं जब धोती हूं तो कोई मदद नहीं करता है। इसलिए अब अपने बर्तन हर कोई खुद साफ करेगा। जिसके बाद हिमांशी और शहनाज के बीच झड़प हो जाती है।
वहीं रश्मि देसाई का कहना है कि मैं एक साथ घर की 3 ड्यूटी हैंडल नहीं कर सकती हूं। खाने बनाने को लेकर खेसारी लाल कहते हैं कि जिसकी किचन की ड्यूटी है वो खाना भी बनाएगा। जिसके बाद रश्मि कहती हैं कि ठीक है मैं चावल बना लूंगी। जिसमें खेसारी कहते है कि आप रोटी भी बनाओंगे। यह बात सुनते ही रश्मि एक बार फिर गुस्सा हो जाती है और सिद्धार्थ से खुब लड़ाई हो जाती है।
आपको बता दें कि इस सप्ताह सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा आरती सिंह, रश्मि देसाई, देबोलीना और खेसारी लाल यादव नॉमिनेट है।