सलमान खान एक बार फिर रिएलिटी शो बिग बॉस के साथ टीवी पर वापिस आ गए हैं। यह बिग बॉस का 13वां सीजन हैं। सलमान खान इस शो को पिछले 10 सीजन से होस्ट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस खास होने वाला है।
हर साल बिग बॉस की थीम अलग होती है। इस साल शो में सिर्फ सेलिब्रिटीज नजर आएंगे। शो में बीते साल की तरह आम लोग नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में इस बार देवोलीना भट्टाचार्जी, कोइना मित्रा, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आरती सिंह, दलजीत कौर, अबु मलिक, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, असीम रियाज और सिद्धार्थ डे नजर आने वाले हैं।


