1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: शहनाज गिल को हो रही है माहिरा शर्मा से प्रॉब्लम, क्या इसका इफेक्ट पड़ेगा नॉमिनेशन पर!

Bigg Boss 13: शहनाज गिल को हो रही है माहिरा शर्मा से प्रॉब्लम, क्या इसका इफेक्ट पड़ेगा नॉमिनेशन पर!

 Published : Oct 07, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 04:40 pm IST

'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी।  

Bigg Boss 13- India TV Hindi
Bigg Boss 13

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' के बाद अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन की बारी है। सोमवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर में मौजूद लड़कियां खिड़की से अपने दिल की बात बताएंगी। इसी दौरान पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच बहस भी देखने को मिलेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लड़के किन लड़कियों की बात सुनेंगे और किसे नॉमिनेट करेंगे! 

कलर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें #NominationSpecial एपिसोड की कुछ झलकियां हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'नॉमिनेशन की खिड़कियां खुलेंगी आज.. किसकी खिड़की होगी बंद और कौन बचेगा इस हफ्ते?'

इसके अलावा कलर्स ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल और पारस छाबड़ा में तीखी बहस हो रही है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शहनाज को माहिरा शर्मा से प्रॉब्लम हो रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि किसका कनेक्शन मजबूत निकलेगा और कौन-सा लड़का किस लड़की को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट करेगा! Bigg Boss 13 सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होता है।

Also Read:

करीना कपूर ने रणवीर सिंह संग फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा- क्या कैप्शन दिया जाए?

Saina Nehwal Biopic के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, साइना ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन