1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने रणवीर सिंह संग फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा- क्या कैप्शन दिया जाए?

करीना कपूर ने रणवीर सिंह संग फोटो शेयर करते हुए फैंस से पूछा- क्या कैप्शन दिया जाए?

 Published : Oct 07, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 02:18 pm IST

Elle Beauty Awards 2019 में अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, अन्नया पांडे और रणवीर सिंह समेत तमाम सितारे शामिल हुए थे।

Ranveer Singh and Kareena Kapoor- India TV Hindi
Ranveer Singh and Kareena Kapoor

हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए Elle Beauty Awards में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। रणवीर सिंह ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और अनन्या पांडे समेत तमाम अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

करीना कपूर पिंक एंड रेड कलर के कॉम्बिनेशन वाली थाई स्लिट ड्रेस में पहुंचीं, जिसें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह की स्पेशल एंट्री कर पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

इसी इवेंट के दौरान करीना कपूर और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बातचीत करते भी नज़र आएं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने फैंस से पूछा है कि 'इस तस्वीर का क्या कैप्शन दिया जाए?'

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं। वहीं, रणवीर सिंह '83' में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नज़र आएंगे। 

Also Read:

Saina Nehwal Biopic के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, साइना ने कही ये बात

दशहरा के पहले 'रावण' के अवतार में नज़र आए सैफ अली खान, देखें Laal Kaptaan का नया पोस्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन