Bigg Boss 13 की प्रेस कॉन्फ्रेंस: इस बार बिग बॉस की एक्सप्रेस होगी सितारों वाली, जहां होगा नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट और ट्विस्ट लय भारी। कुछ इसी अंदाज में आज मुंबई में सलमान खान ने बिग बॉस 13 की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कलर्स चैनल द्वारा आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने सेलिब्रिटी एक्सप्रेस को फ्लैग ऑफ किया। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड में हुई। इस दौरान सलमान खान के साथ पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सना खान और पूजा बनर्जी भी मौजूद रहीं, साथ में नजर आईं अमीषा पटेल।
Related Stories
इस दौरान सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस 13 को बिग बॉस टेढ़ा कहा जाएगा और इसके पीछे वजह है कलर्स के अंधविश्वास की। कलर्स को लगता है कि 13 नंबर शुभ नहीं है, साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि वैसे भी बिग बॉस में आ जरूर सेलिब्रिटी रहे हैं लेकिन होते तो वो टेढ़े ही हैं।
सलमान खान ने लोगों की इस कन्फ्यूजन को भी दूर कर दिया कि बिग बॉस 4 हफ्तों में ही खत्म हो जाएगा। सलमान ने बताया कि बिग बॉस हर साल की तरह 3 महीनों तक ही चलेगा बस फिनाले चार हफ्तों में आ जाएगा।
इस दौरान सलमान खान ने यह भी बताया कि बिग बॉस की लोकेशन इस बार मुंबई में रखने की एक वजह यह भी है कि बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आसानी से आ पाएंगे।
सलमान खान ने बताया कि लोनावला की वजह से हमें रेवेन्यू में फायदा होता था।
इस दौरान सलमान खान के साथ स्टेज पर बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकी सना खान और पूजा बनर्जी भी मौजूद रहीं और खूब सारी बातें भी की।
देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की कुछ तस्वीरें-







इसे भी पढ़ें-
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन बनीं मां, बॉयफ्रेंड और बेटे संग शेयर की तस्वीर
Bigg Boss 13: सलमान खान के रियलिटी शो की रिलीज तारीख, समय, प्रीमियर, कंटेस्टेंट्स लिस्ट और प्रोमो