Bigg Boss 13: बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होने में अब कम समय ही रह गया है। ऐसे में सलमान खान के इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के नाम से लेकर इस बार बिग बॉस के घर का थीम क्या होगा.. इस पर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के घर में जाने से पहले बिग बॉस के घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो किसी म्यूजियम से कम नहीं लग रहा है।
Related Stories
Spotboye.com ने एक्सक्लूसिव फोटोज शेयर की हैं, जिसमें बिग बॉस के मेन गेट से लेकर बाथरूम तक की तस्वीरें हैं।

बिग बॉस के मेन गेट पर करीब 20 फीट का BB बनाया गया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

इस बार घर में वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल करते हुए फैन्सी टच दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी घर का डिजाइन बिल्कुल अलग और बेहद आकर्षक है।

खबरों की मानें तो इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट्स एंट्री करेंगे।

लीविंग एरिया से लेकर किचन तक, सब कुछ काफी मॉर्डन और एंटीक पीस से डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा जगह-जगह पर 'यो', 'थम्स-अप', 'पीस आउट' जैसे शब्द लिखे हुए हैं।

इस बार बेडरूम में अलग से बैठने के लिए सोफा भी रखा गया है, जिसको शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस के घर को निर्देशक उमंग कुमार ने डिजाइन किया है।

इस आलीशान घर में करीब 93 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों पर नज़र रखी जा सके।

Also Read:
Bigg Boss 13: फैंस को खास तोहफा, #BB13TedhaTask के विनर्स को सेट पर जाने का मिलेगा मौका
Bigg Boss 13 में होगी रश्मि देसाई और अरहान खान की शादी?
क्या Bigg Boss 13 में इन 7 कंटेस्टेंट्स की एंट्री है पक्की? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट